{"_id":"5ea3a9010ceadc34b606fc2c","slug":"corona-virus-in-up-19-more-corona-positives-found-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में 19 और मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किया इलाका
Sat, 25 Apr 2020 01:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
संतकबीरनगर जिले में 19 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में जिले में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इसमें 18 लोग मगहर और एक युवक बखिरा इलाके के तिलाठी गांव का है।
अब तक जिले में कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। डीएम और एसपी शनिवार को तड़के ही मगहर और तिलाठी गांव पहुंचे और चारों तरफ से सील कराने का निर्देश दिया।
देवबंद से आए मगहर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके परिवार के 30 लोग और संपर्क के 26 लोग जिला अस्पताल क्वारंटीन कराए गए थे।

Trending Videos
इन सभी का नमूना मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजा गया था। सीएमओ डॉक्टर हरि गोविंद सिंह ने बताया शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमे 18 लोग मगहर के रहने वाले हैं। जबकि एक युवक बखिरा इलाके का निवासी है।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मगहर कस्बा और उसके इर्द गिर्द तीन किलोमीटर का दायरा सील करा दिया गया है। जबकि तिलाठी गांव को चारों तरफ से सील कराते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मगहर कस्बा और उसके इर्द गिर्द तीन किलोमीटर का दायरा सील करा दिया गया है। जबकि तिलाठी गांव को चारों तरफ से सील कराते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।