{"_id":"5e5c7f988ebc3ef3f450a0c4","slug":"corona-virus-80-people-flight-tickets-canceled-after-saudi-arabia-banned-of-umrah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: सऊदी अरब ने उमरा पर लगाई रोक, लोगों ने कहा- सालों से था इंतजार लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: सऊदी अरब ने उमरा पर लगाई रोक, लोगों ने कहा- सालों से था इंतजार लेकिन...
Mon, 02 Mar 2020 09:25 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
मक्का मदीना। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
कोराना वायरस से सुरक्षा के लिए सऊदी अरब सरकार ने उमरा पर रोक लगा दी है। इसकी वजह से उमरा जाने वाले 80 लेागों का टिकट रविवार को कैंसिल कराना पड़ा है। इनकी फ्लाइट गोरखपुर से वाया दिल्ली होते हुए जेद्दा (सऊदी अरब) के लिए थी। अचानक लिए गए इस फैसले से उमरा जाने वाले जायरीन काफी निराश हैं। बताया जाता है कि 19 मार्च तक मामला नहीं सुलझा तो सभी के वीजा अमान्य हो जाएंगे। इसके बाद उनके रुपये भी बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोराना वायरस के कारण पूरा दुनिया परेशान है। चीन में लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से कई देशों ने दूसरे देशों के आवा-जाही पर भी रोक लगा दी है। अकरम सी ट्रेवेल्स के प्रोपराइटर हाजी इब्तैदा हुसैन ने बताया 27 फरवरी को यह जानकारी मिली कि कोराना वायरस के चलते सऊदी अरब प्रशासन ने उमरा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जेद्दा एयरपोर्ट पर कोई भी उमरा जाने वाला व्यक्ति नहीं जा सकता है। इसकी वजह से 80 लोगों के टिकट निरस्त कराने पड़े हैं। बताया कि एक मार्च को सभी जायरीनों की फ्लाइट गोरखपुर वाया दिल्ली होते हुए जेद्दा के लिए थी। गोरखपुर से दो बजकर पांच मिनट पर फ्लाइट थी। जबकि दिल्ली से पांच बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट थी।
विज्ञापन
सालों से था इंतजार, अल्लाह ने नहीं बुलाया
उमरा जाने वाले अहमद साहब उस्मानी ने बताया कि इस दिन का इंतजार कई सालों से था। रिश्तेदार लोग छोड़ने के लिए आ चुके थे। लेकिन अचानक कोराना वायरस की जानकारी मिली तो काफी निराशा लगी। अब अल्लाह के हाथ में है कि जाने को मिलेगा या नहीं। शब्बीर अहमद ने बताया कि सऊदी सरकार ने कोराना वायरस के चलते मना किया, यह बेहद निराशाजनक है। आसिफ हुसैन ने बताया कि बेहद अफसोस है कि उमरा जाने वाला टिकट कैंसिल हो गया है। अल्लाह जल्द से जल्द उमरा के लिए बुलाए यही ख्वाहिश हैं। मुमताज अहमद ने बताया कि दिली ख्वाहिश थी उमरा जाने की, लेकिन अल्लाह को यह मंजूर नहीं था। अब कोरोना वायरस का कहर खत्म होगा तो जरूर जाऊंगा।
आधा रिफंड मिला, पूरे के लिए 19 मार्च तक इंतजार
हाजी इब्तैदा हुसैन ने बताया कि जानकारी होते ही रिफंड के लिए शिकायत की गई थी। ऐसे में प्रति व्यक्ति 33-33 हजार रुपये मिल चुके है। बाकी रिफंड के लिए 19 मार्च तक का इंतजार है। बताया कि प्रति व्यक्ति उमरा के लिए 69 हजार रुपये का खर्चा है। इसमें जाने-आने से लेकर खाने और रुकने के इंतजाम भी शामिल है।
19 तक नहीं मिला मौका तो डूब जाएंगे 19-19 हजार रुपये
हाजी इब्तैदा हुसैन ने बताया कि वीजा के नाम पर 19 हजार रुपये कट चुके है। अगर 19 मार्च तक उमरा जाने को नहीं मिला तो सारे जायरीनों के 19-19 हजार रुपये डूब जाएंगे। बताया कि यह रुपये वीजा के है। बताया कि प्रति साल करीब 600 लोग उमरा के लिए जाते है।