{"_id":"6014247f8ebc3e544c66e9ab","slug":"corona-vaccination-will-be-in-second-phase-in-gorakhpur-from-february-5","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पांच फरवरी से दूसरे चरण में होगा कोरोना टीकाकरण, फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पांच फरवरी से दूसरे चरण में होगा कोरोना टीकाकरण, फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा टीका
Fri, 29 Jan 2021 08:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण पांच फरवरी से शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसमें पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व विभाग के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके लिए अब तक 15 हजार कर्मचारियों का पंजीकरण कोविन पोर्टल पर हो चुका है। पंजीकरण 31 जनवरी तक किया जाएगा। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें अब तक चार चक्र का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
करीब 12 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। चार फरवरी को इसका पांचवां चक्र होगा। पांच फरवरी को बचे हुए करीब 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा टीका
पांच फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर का भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर में पुलिसकर्मी, प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, नगर निगम, राजस्व विभाग के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी शामिल हैं। यह वह टीम है, जो कोरोना संक्रमितों के इलाज, नियंत्रण व प्रतिरक्षण से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी है।
विभागों से मांगी गई कर्मचारियों की सूची
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर की सूची तैयार करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। हर विभाग से कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है। कर्मचारियों की सूचना कोविन पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। 31 जनवरी तक कर्मचारियों की सूची को अपलोड किया जाएगा।
बताया कि अब तक करीब 15 हजार कर्मचारियों की सूची अपलोड की जा चुकी है। अगले दो दिनों में करीब पांच हजार और कर्मचारियों की सूची अपलोड हो जाएगी। इन सभी कर्मचारियों को कोविन पोर्टल से वैक्सीनेशन के लिए मैसेज जाएगा। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी चक्रवार वैक्सीनेशन होगा। सप्ताह में दो दिन टीका लगाया जाएगा।