फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona vaccination starts in maharajganj

महराजगंज: महिला अस्पताल में सीएमओ को लगा पहला टीका, डीएम ने जांची व्यवस्था

Sat, 16 Jan 2021 12:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jan 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination starts in maharajganj
Corona Vaccination - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले में तीन केंद्रो पर कोरोना का टीका लगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं अधिकारियों ने टीकाकरण स्थल पर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा टीकाकरण के शुभारंभ का सीधा प्रसारण अधिकारियों ने देखा। पीएम मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। विशेष निगरानी के बीच टीकाकरण के बाद सभी लोगों को अच्छा महसूस हुआ तब उन्हें जाने की अनुमति दी गई। वहीं महिला अस्पताल में डीएम ने टीकारण का फीता काटकर शुभारंभ किया।

विज्ञापन


महिला अस्पताल में पहला टीका सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव एवं दूसरा टीका एसीएमओ डॉ. विवेक को लगा। इसके बाद तीसरा टीका स्वास्थ विभाग के बड़े बाबू को लगाया गया। सभी लोगों ने टीकाकरण के बाद अच्छा महसूस किया। सीएमओ ने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में टीकाकरण के दौरान एसडीएम साई तेजा सिलम, डॉ. आईए अंसारी,सीएमएस, डॉ. एके राय, डॉ. केपी सिंह, संतोष श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडेय, लवली वर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, डीपीएम नीरज सिंह, श्रीभागवत सिंह, डॉ. एबी त्रिपाठी, शालिनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा सीएचसी में पहला टीका डॉ. बीर विक्रम को लगा। दूसरा टीका डॉ. अधिदेव को लगा। बृजमनगंज सीएचसी पर पहला टीका आंगनबाड़ी सत्या को लगा। दूसरा टीका आंगनबाडी सुभावती देवी लगा। इस दौरान एसडीएम फरेंदा राजेश जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक संतोष कुमार दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed