कोरोना पर वार: स्कूलों में लगेगा अवयस्कों को टीका, इंटर कॉलेजों में बनाए जाएंगे कोविड टीकाकरण के बूथ
तीन जनवरी से होने वाले टीकाकरण के लिए तैयारियां चल रही हैं। 15 से 18 साल तक के ढाई लाख अवयस्कों को पहले चरण में टीका लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 से 18 वर्ष तक के अवयस्कों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए इंटर कॉलेजों को में टीकाकरण बूथ बनाया जाएगा। इससे एक तो टीकाकरण कराने वालों को बेवजह की भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी, दूसरे हर बूथ पर पर्याप्त मात्रा में लाभार्थी भी उपलब्ध रहेंगे।
कोरोना से बचाव के लिए पहले कोरोना योद्धा घोषित स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों व अन्य सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ था। इसके बाद बुजुर्गों व गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को प्राथमिकता दी गई। 18 साल से ऊपर के युवाओं का भी टीकाकरण हो चुका है। अब किशोर-किशोरियों व बच्चों की बारी है। तीन जनवरी से किशोर-किशोरियों का टीकाकरण का अभियान शुरू होना है। इसमें भी पहले 15 से 18 साल तक अवयस्कों को रखा गया है। इनके टीकाकरण के लिए इंटरमीडिएट कॉलेजों में बूथ बनाए जाएंगे। वहां बड़ी संख्या में अवयस्क एक साथ मिल जाएंगे।
दिव्यांग अवयस्कों से होगी टीकाकरण की शुरुआत
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण का उद्घाटन समारोह तीन जनवरी को सीतापुर आंख अस्पताल परिसर स्थित समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास एवं पुनर्वास दिव्यांग जन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) में सुबह आठ बजे से होगा। दिव्यांग किशोरों से ही टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इतने लोगों को लगाया जाएगा टीका व बूस्टर डोज
- 15-18 वर्ष के किशोर व किशोरियां- 2,50,000
- स्वास्थ्य कर्मी - 33285
- अन्य सरकारी कर्मचारी - 30183
- 60 वर्ष से उपर - 4,49,077
ऐसे बुक करें स्लॉट
सबसे पहले कोविन पोर्टल या एप पर जाएं। अपना मोबाइल नंबर डालें। ओटीपी आएगा, इसे डालकर लग इन करें। पहचान पत्र का विकल्प चुने। उसका नंबर डालें। इसके बाद लिंग व जन्मतिथि डालें। निकटतम क्षेत्र का पिन कोड डालें। इसके बाद टीकाकरण केंद्रों की सूची सामने आ जाएगी। टीकाकरण की तिथि, स्थान, समय व वैक्सीन का चयन करें। नियत तिथि व समय पर जाकर टीकाकरण करा सकेंगे। जो लोग स्लॉट बुक नहीं करा सकेंगे, उन्हें भी टीका लगाया जाएगा लेकिन ये सारी औपचारिकताएं बूथ पर उन्हें पूरी करनी होंगी।
बूस्टर डोज 10 जनवरी से
कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए बूस्टर डोज की शुरुआत हो रही है। इस बार भी स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद बुजुर्ग व बीमार लोगों का नंबर आएगा। बूस्टर डोज लगाने का अभियान 10 जनवरी से शुरू किया जाएगा।