{"_id":"61c04b0772a40322b32e71f4","slug":"corona-vaccination-inform-control-room-if-message-comes-without-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: बिना टीका लगे मैसेज आए तो कंट्रोल रूम को करें सूचित, सर्टिफिकेट न मिले तो भी ले सकते हैं मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: बिना टीका लगे मैसेज आए तो कंट्रोल रूम को करें सूचित, सर्टिफिकेट न मिले तो भी ले सकते हैं मदद
Mon, 20 Dec 2021 02:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:51 PM IST
सार
जिले के सभी 19 ब्लॉक में टीकाकरण के लिए विभाग की 25-30 टीमें घूम रही हैं। इन्हें प्रतिदिन 100 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कोविड टीका लगवाए बिना ही आपके मोबाइल पर टीकाकरण का संदेश (मैसेज) आ जाए या टीका लगवाने के बाद भी उसका प्रमाणपत्र न निकले तो घबराएं नहीं। यह एक तकनीकी समस्या है, जो आसानी से ठीक कराई जा सकती है। सिर्फ इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी होगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिन लोगों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वे टोल फ्री नंबर 1075 या जिले के कंट्रोल रूम नंबर 0551-2202205, 9532041882 या 9532797104 पर संपर्क कर ठीक करवा सकते हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो सीएमओ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कोविड के नए वैरिएंट के प्रति लोगों को सतर्क किया और कहा कि टीके की दोनों डोज लेने के बाद भी कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। टीका लगने के बाद भी लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन खतरा बेहद कम हो जाता है।
विज्ञापन
जिले के सभी 19 ब्लॉक और शहरी क्षेत्र में 25-30 टीमों को प्रतिदिन 100 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। टीम के पास टीका एक्सप्रेस की लोकेशन रहती है और हर दो से तीन टीम के बीच एक वैक्सीनेटर टीम भी है। इनकी मदद से टीम मौके पर ही टीकाकरण कर रही है।