{"_id":"61aaf9024507b75d813ed855","slug":"corona-vaccination-health-workers-visited-mosques-for-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: टीकाकरण के लिए मस्जिदों में जाकर किया संपर्क, स्वास्थ्यकर्मियों ने की वैक्सीन लगवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: टीकाकरण के लिए मस्जिदों में जाकर किया संपर्क, स्वास्थ्यकर्मियों ने की वैक्सीन लगवाने की अपील
Sat, 04 Dec 2021 10:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:43 AM IST
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर ने प्रथम डोज का 70 फीसदी का आंकड़ा पार कर खुद को रेड जोन से बाहर कर लिया है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर महानगर के तुर्कमानपुर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में टीम के साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को लोगों से संपर्क कर मदद की अपील की है। वे स्थानीय चिकित्सक से मिले और दो मस्जिदों में भी जाकर संपर्क किया।
उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से कहा कि वे स्थानीय लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक और प्रेरित करें। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. संदीप पाटिल, तुर्कमानपुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिशा चौधरी और यूनिसेफ के डीएमसी डॉ. हसन फहीम के साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने तुर्कमानपुर के पहाड़पुर और कसाई टोला मोहल्ले का दौरा किया। वहां स्थानीय चिकित्सक डॉ. जहीर से मुलाकात कर लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। टीम ने पूर्व महापौर अंजू चौधरी के घर जाकर भी संपर्क किया।
रेड जोन से बाहर हुआ गोरखपुर
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर ने प्रथम डोज का 70 फीसदी का आंकड़ा पार कर खुद को रेड जोन से बाहर कर लिया है। जिले में करीब 24.75 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है, जबकि 13.18 लाख लोग दोनों डोज से प्रतिरक्षित हैं। विभाग का जोर उन छोटे-छोटे इलाकों पर है, जहां से लोग टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
29076 लोगों को लगाया गया कोविड से बचाव का टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 365 बूथों पर 29076 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। एक बूथ पर चार सौ लोगों को टीका लगाने के लिए वैक्सीन भेजी गई थी, लेकिन औसतन एक बूथ पर सौ लोगों का भी टीकाकरण नहीं हो सका। इस दौरान 22393 लोगों ने दूसरी डोज और 6683 को पहली डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पूरी कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाए। इसके लिए बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।