फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona test necessary after entry India nepal border

कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा भारत में प्रवेश, इंडो-नेपाल सीमा पर डॉक्टर तैनात

Sat, 21 Nov 2020 04:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Corona test necessary after entry India nepal border
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अब नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिक एवं संदेह होने पर नेपाली नागरिको का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश मिलेगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की टीम सीमा पर लगी है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह से पांच चिकित्सको की टीम सरहद पर पहुंची। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर तक 18 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया। सभी लोग निगेटिव मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नेपाल से आने वाले लोगों का टेस्ट किया जा रहा। बुखार या अन्य कोई समस्या दिखने पर भी टेस्ट होगा। उसके बाद आगे जाने की अनुमति मिलेगी।

 

सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर चर्चा हुई

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार और एसपी प्रदीप कुमार ने भारत नेपाल सीमा सोनौली का दौरा कर स्थानीय एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर चर्चा हुई।
 
डीएम ने सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के जवान आपसी समन्वय से निगरानी कड़ी करें। तस्करी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। कोरोना वायरस से बचाव के प्रति सरकार गंभीर है।

थर्मल स्कैनर से नेपाल से आने वाले सभी भारतीय एवं नेपाली यात्रियों की जांच हो रही है। इस मौके पर एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, चौकी प्रभारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed