फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona test important for 60 years old man

Corona in Gorakhpur: बाहर से आए बुजुर्गों की होगी कोरोना जांच, विभाग तैयार कर रहा इनकी सूची

Thu, 04 Jun 2020 07:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
corona test important for 60 years old man
कोरोना वायरस। - फोटो : Twitter
कम्युनिटी में संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। हाल के दिनों में मुंबई, दिल्ली, गुजरात सहित अन्य शहरों से आए 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की कोरोना जांच का फैसला लिया गया है। क्योंकि अब तक जितने भी मरीज मिले हैं, सभी बाहर से ही आए हैं। इसके लिए गांव-गांव में बुजुर्गों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा की मुश्किलें बढ़ गई है। अब तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें 95 प्रतिशत मरीज मुंबई के हैं, जबकि पांच प्रतिशत में दिल्ली, गुजरात और चेन्नई के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में सवा लाख लोग गैर प्रांतों से आए हैं। इनमें सभी की जांच भी नहीं हो सकी। कोरोना संक्रमण का असर बुजुर्गों पर ज्यादा है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग जिले के प्रत्येक गांव में बाहर से आए बुजुर्गों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बुजुर्गों की जानकारी के लिए निगरानी समितियां, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। अब नए सिर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की 38 व मोबाइल मेडिकल यूनिट की पांच टीमों को भी गांवों में लगा दिया गया है। ये टीमें निगरानी समितियों की मदद से बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य व ब्लड प्रेशर की जांच करने के साथ ही 60 वर्ष व इससे ऊपर के लोगों की सूची भी तैयार कर रही हैं।


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि सामुदायिक संक्रमण रोकने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए अब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीमें भी लगा दी गई हैं। इसके अलावा निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर भी लगाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed