फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona test compulsory for personnel deployed in hotspot area

हॉटस्पॉट एरिया में तैनात कर्मियों की होगी कोरोना जांच, इस विभाग के लोगों का लिया जाएगा नमूना

Sun, 14 Jun 2020 08:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Corona test compulsory for personnel deployed in hotspot area
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

कोरोना महामारी में दूसरे की निगरानी करने वाले लोगों की कोरोना जांच होगी। हॉटस्पॉट इलाके में काम करने वाले पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित निगरानी समिति से जुड़ी आशा, एनएनम और आंगनबाड़ी वर्कर का चयन इसके लिए किया गया है। रविवार से इन कर्मियों के नमूने लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना के अब तक 165 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 80 फीसदी प्रवासी है। बताया जाता है कि करीब 90 हजार से अधिक प्रवासी गैर प्रांतों से लौटे हैं। इनकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की 126 टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन


इनमें करीब 4200 कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं। इन कर्मियों में आशा कार्यकत्री, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व डब्ल्यूएचओ की टीम शामिल है। इसके अलावा गांव में निगरानी समिति बनी है। इसमें प्रधान व सचिव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस कर्मियों की तैनाती है। इन कर्मियों की जांच का फैसला शासन की ओर से लिया गया है। इनकी पूल टेस्टिंग होगी। रविवार से इसकी शुरुआत भी हो गई है। रोजाना 100 सैंपल अलग-अलग क्षेत्रों से लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच टीमें बना रखी है।

जिला अस्पताल में लिए गए 40 नमूने

फ्रंट लाइन कर्मचारियों की पूल टेस्टिंग रविवार से शुरु हो गई। पहले दिन जिला अस्पताल में 40 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा 100 बेड टीबी अस्पताल व गीडा डेंटल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर से भी नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों की जांच पूल टेस्टिंग के जरिए बीआरडी में होगी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देश मिलने के बाद फ्रंट लाइन पर तैनात कर्मचारियों का कोरोना जांच का फैसला लिया गया है। इसके तहत नमूने लेने शुरू कर दिए गए है। पूल टेस्टिंग के जरिए सब की जांच होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed