{"_id":"5ec907e0ee7d7367cd171ad0","slug":"corona-positive-got-in-maharajganj-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 37
Sat, 23 May 2020 08:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 May 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शनिवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमित केस 34 हो गए हैं। इसमें नौ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है। पॉजिटिव सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 23 मई को जांच रिपोर्ट आई है। उसमें इंदौरा से आया सिंहपुर थरौली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का एक व्यक्ति और हैदराबाद से आया हरैया बरगदवां का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके आलावा 20 मई की रिपोर्ट आने पर तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
अब जिले में पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
ये है जिले का आंकड़ा
- जिले में कुल कोरोना मामले- 37
- जिले में कुल कोरोना एक्टिव मामले- 27
- जिले में कुल उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए मामले -09
- मृतक-01, जिले में कुल मेडिकल क्वारंटीन मामले -335
- होम क्वारंटीन मामले-78230
ये हैं हॉटस्पॉट गांव
जिले में रतनपुरवा, मोहनापुर, महुआ महुई, चेहरी, कांध, महुआ महुई उर्फ टोला सपाही, सोनचिरैया, खेसरारी भरपटिया हॉटस्पॉट गांव हैं। वहीं नौतनवां नगर पालिका के सरोजनी नगर का कुछ हिस्सा हॉटस्पॉट है। इन सभी गांवो में विशेष निगरानी की जा रही है। गांव को सैनिटाइज करने के साथ लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।