फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona pogitive gorakhpur

डीएम, उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव

Thu, 08 Oct 2020 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
corona pogitive gorakhpur
डीएम, उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव
विज्ञापन

गोरखपुर। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, उनकी पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। इन सबकी दूसरी बार जांच कराई गई थी। दूसरी तरफ, पिछले 24 घंटों में बुधवार को दो डॉक्टर समेत 147 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पांच संक्रमितों की मौत हुई है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित अलग-अलग लैब से जो रिपोर्ट जारी हुई है, उसके मुताबिक एम्स के डॉक्टर दंपती सहित उनका बेटा, मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर व कर्मचारी और एसीएमओ कार्यालय का एक कर्मी संक्रमित मिले हैं। खोराबार में एक ही परिवार के चार व बिलंदपुर में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि करीब 1500 नमूूनों की जांच हुई थी। इनमें से 147 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के 82 लोग हैं। कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 25 मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 16679 हो गई है। जबकि 270 की मौत हो चुकी है। 14486 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1923 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चार की मौत भी हुई
कुशीनगर के कोइर पट्टी निवासी 65 वर्षीय और बलिया के सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। इनकी मंगलवार देर रात मौत हो गई। इसी अस्पताल में भर्ती संतकबीरनगर के धनघटा निवासी 40 वर्षीय व सिद्धार्थ नगर के मधुकरपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वार्ड में मौत पर हंगामा
गोरखपुर। चिलुआताल के बालापर बैजनाथपुर निवासी 45 वर्षीय महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड कोरोना वार्ड में मंगलवार देर रात भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह आठ बजे उनकी मौत हो गई। घरवालों ने कोरोना जांच रिपोर्ट की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि आठ घंटे मरीज भर्ती थी, उसकी जांच रिपोर्ट क्यों नहीं दी जा रही है। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार उन्हें शव सौंप दिया गया, जिसके बाद वे घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed