{"_id":"5f0c30e68a5cdd27883a7d2d","slug":"corona-patients-without-symptoms-will-be-able-to-stay-in-hotel-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में रह सकेंगे बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज, बदले में चुकानी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में रह सकेंगे बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज, बदले में चुकानी होगी ये कीमत
Mon, 13 Jul 2020 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होटल में रुकने की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने वर्क प्लान बनाकर शासन के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही यह नई व्यवस्था लखनऊ के बाद गोरखपुर में भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को होटल में रहने का खर्च खुद वहन करना होगा। इसको लेकर कुछ होटल संचालकों से बात भी हो चुकी है। मरीजों को 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक रोजाना के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें नाश्ता और खाना भी शामिल होगा।
विज्ञापन
दरअसल बिना लक्षण वाले कई मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से अनुरोध किया था कि वे पूरी तरह से ठीक हैं ऐसे में उन्हें कहीं होटल या घर पर एकांत में रहने दिया जाए। इस पर जिला प्रशासन ने होटल में रुकवाने की मांग पर सहमति जताई और पूरा वर्क प्लान बनाकर शासन के पास मंजूरी के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि ऐसे मरीज जो कोरोना संक्रमित तो निकल रहे हैं लेकिन उनके अंदर कोई खास लक्षण नहीं हैं, उनके लिए होटलों में रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग की टीम लगातार इन मरीजों की मॉनिटरिंग करती रहेगी।