फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patients increasing in hospital of after increase corona infection in Gorakhpur

कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार: गोरखपुर में 23 मरीज अस्पताल में भर्ती, 1664 होम आइसोलेशन में

Fri, 14 Jan 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jan 2022 10:44 AM IST
सार

जिले के सात संक्रमितों का बीआरडी, एक का निजी अस्पताल और 15 लोगों का इलाज एयरफोर्स अस्पताल में चल रहा है। वहीं संक्रमण की दर बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन
Corona patients increasing in hospital of after increase corona infection in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में 23 संक्रमितों का अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनमें सात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड, एक निजी अस्पताल और 15 एयरफोर्स के अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 1664 संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि पहली और दूसरी लहर की तुलना में इस बार संक्रमण की दर तीन गुना है। एक संक्रमित व्यक्ति आठ से नौ लोगों को संक्रमित कर रहा है। जबकि पहली और दूसरी लहर में एक व्यक्ति तीन लोगों को संक्रमित कर रहा था। पहली और दूसरी लहर में भी शुरुआती दौर में मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी थी। लेकिन, जब संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो अचानक मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा था। ऐसे में इस बार भी स्थितियां किसी भी समय बिगड़ सकती हैं।
विज्ञापन


वायरस का म्यूटेशन कब हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता है। इसलिए लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। साथ ही बुजुर्ग और बीमार लोग ज्यादा ध्यान दें। सांस के रोगी बाहर कम निकलें। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या 1664 के आसपास है। 13 जनवरी तक सात मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड, एक मरीज निजी अस्पताल और 15 मरीज एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना वार्ड में कुल 20 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें सात गोरखपुर के रहने वाले हैं। बाकी 13 मरीज कुशीनगर, महराजगंज, बिहार समेत अन्य जिलों के हैं। इनमें एक मरीज वेंटिलेटर पर है। जबकि अन्य को ऑक्सीजन पर रखा गया है। हालांकि सभी की हालत नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed