फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona patient found after 64 days in Gorakhpur

सावधान: गोरखपुर में कोरोना ने दी फिर दस्तक, 64 दिन बाद मिला कोरोना का एक मरीज

Sat, 25 Dec 2021 07:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 07:50 PM IST
सार

कोरोना संक्रमित व्यक्ति खोराबार का रहने वाला है। संक्रमित व्यक्ति 20 दिसंबर को कोलकाता से आया था। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर करीब 60 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं।

विज्ञापन
corona patient found after 64 days in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना की दस्तक एक बार फिर हो गई है। 64 दिन बाद 50 साल का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसकी रिपोर्ट शनिवार की सुबह आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि व्यक्ति अलक्षणिक है। इसकी वजह से उसका इलाज स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में घर पर ही चल रहा है।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायॉलोजी विभाग ने जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना भी ले लिया है। व्यक्ति के ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर करीब 60 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, खोराबार का रहने वाला एक व्यक्ति कोलकाता में काम करता है। वह 20 दिसंबर को कोलकाता से अपने घर आया था। आंख का ऑपरेशन कराने के लिए वह शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में गया।
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर कॉलेज प्रशासन ने कोविड जांच के लिए उसका नमूना लिया। रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन करने की बात कही। इस बीच शनिवार की सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि उसके अंदर कोई भी कोविड के लक्षण नहीं है। अलक्षणिक होने की वजह से परिजन घर पर ले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की मॉनिटरिंग कर रही है। बता दें कि 21 अक्तूबर को इससे पूर्व संक्रमित मिला था। जिसका इलाज करीब 15 दिनों तक चला था।

60 लोगों के लिए गए हैं सैंपल

सीएमओ ने बताया कि ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर उसके परिजनों समेत आसपास के रहने वाले करीब 60 लोगों के सैंपल अब तक ले लिए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट रविवार तक आ जाएगी।

दो संक्रमित बीआरडी में हैं भर्ती

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में दो संक्रमित मरीज भर्ती हैं। दोनों देवरिया के रहने वाले हैं। इसमें एक कोलकाता से अपने दोस्त के घर आया था। इसके अलावा चार संदिग्ध भी कोविड वार्ड में भर्ती है। जिनकी रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed