फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona infections reduced with Triple T strategy of cm yogi in Gorakhpur

गोरखपुर में कोरोना का असर हुआ कम: सीएम योगी के 'ट्रिपल टी' की रणनीति से कम हो गए कोरोना संक्रमण

Sat, 22 May 2021 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 May 2021 09:03 PM IST
सार

25 अप्रैल को जिले में सर्वाधिक 1440 केस, शनिवार को केवल 180 मिले, 30 अप्रैल को कुल एक्टिव केस थे 10308, शनिवार को संख्या 4525 हुई

विज्ञापन
Corona infections reduced with Triple T strategy of cm yogi in Gorakhpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) की रणनीति से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बेहद कमी आई है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया था। लेकिन महज 20 दिनों के अंदर एक्टिव केस के आंकड़े आधे से भी कम हो गए, जबकि प्रतिदिन मिलने वाले केस में 90 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही जिले में मौत के आंकड़े भी कम हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अप्रैल माह में गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सबसे अधिक थी। 25 अप्रैल को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 1440 नए मामले आए थे। 30 अप्रैल को कुल एक्टिव केस की संख्या 10308 हो गई थी। इसे काबू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू और ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


इसका असर रहा कि रोज मिलने वाले केस में काफी कमी हो गई। पिछले तीन दिनों की बात करें तो 20 मई को 195, 21 मई को 294 व 22 मई को 180 केस मिले हैं। कुल एक्टिव केस भी घटकर 4525 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

25 अप्रैल से गोरखपुर में कोविड संक्रमण की स्थिति

तिथि    नए केस    कुल एक्टिव केस
25 अप्रैल    1440    9497
26 अप्रैल    887    9650
27 अप्रैल    772    9411
28 अप्रैल    1263    9783
29 अप्रैल    1015    10258
30 अप्रैल    1076    10308
1 मई    620    9602
2 मई    848     9072
3 मई    1258    9110
4 मई    1189    9252
5 मई    816    9101
6 मई    911    9292
7 मई     1021    8843
8 मई     540     8364
9 मई    985    8022
10 मई    889    8040
11 मई    900    7966
12 मई    415    7416
13 मई    780    7674
14 मई    581    7453
15 मई    685    7148
16 मई    542    6866
17 मई    478    6411
18 मई     281    5989
19 मई    358    5739
20 मई    195    5288
21 मई    294    4590
22 मई    180    4525





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed