फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona infected Additional Director of Animal Husbandry Dr. TP Mishra death in gorakhpur

दुखद: कोरोना संक्रमित अपर निदेशक पशुपालन की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Sun, 23 May 2021 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 May 2021 12:11 PM IST
सार

अपर निदेशक की तबीयत अप्रैल के पहले सप्ताह में खराब हुई थी। पहले राणा हॉस्पिटल में इलाज चला, फिर सावित्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Corona infected Additional Director of Animal Husbandry Dr. TP Mishra death in gorakhpur
डॉ. टीपी मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर मंडल के अपर निदेशक पशुपालन डॉ. टीपी मिश्र का शनिवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले डॉ. टीपी मिश्र का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपर निदेशक की तबीयत अप्रैल के पहले सप्ताह में खराब हुई थी। पहले राणा हॉस्पिटल में इलाज चला, फिर सावित्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में डॉ. टीपी मिश्र को वेंटिलेटर पर रखा गया था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही जिले के अधिकारी व पशुपालन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीके सिंह, डॉ. विकास साठे, पशु चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. साकेत, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. सरोज, बीके सिंह, डॉ. अजय, डॉ. सुधीर, डॉ. राहुल सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है। संवेदना व्यक्त करने वालों में  डॉ. संजीव सिंह, आशीष सिंह, विनय राजपूत, दिग्विजय यादव, अनिल, राजेश सिंह, विनय सिंह, अंकुर व राजेश गुप्ता भी शामिल रहे हैं।

टीकाकरण की सूची से बाहर करना उपेक्षा: डॉ राकेश

पशु चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पशु चिकित्सकों को कोविड टीकाकरण की प्राथमिकता सूची से बाहर कर दिया गया है। यह बड़ी उपक्षा है। यूपी में कोरोना संक्रमण से अब तक 30 पशु चिकित्सकों की मौत हो गई है। 300 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में हैं।

पेंशनर एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी
पेंशनर एसोसिएशन ने वर्चुअल बैठक कर  टीपी मिश्रा को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनका असमय जाना पशुपालन विभाग के लिए तगड़ा झटका है। शोक व्यक्त करने वालों में वीके सिंह , वरुण वैरागी, आरएन सिंह, आरके सिंह, अवधेश सिंह, दिनेश्वर सिंह, रामकोमल यादव, जेबी सिंह, मथुरा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed