{"_id":"608a55e18ebc3ed9b70a87f9","slug":"corona-effect-on-marriage-ceremony-rajasthani-band-canceled-and-married-with-simplicity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: धूमधाम से शादी के अरमानों पर फिर रहा पानी, ढाई लाख का क्लब, राजस्थानी बैंड रद्द कर सादगी से हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: धूमधाम से शादी के अरमानों पर फिर रहा पानी, ढाई लाख का क्लब, राजस्थानी बैंड रद्द कर सादगी से हुआ विवाह
Thu, 29 Apr 2021 12:14 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:14 PM IST
सार
सिर्फ 40 बाराती और क्लब के एसी हॉल तक शादी सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
पेशे से सरकारी कर्मचारी जयशंकर पांडेय के छोटे मृणांक की शादी 26 अप्रैल को हुई। धूमधाम से शादी के अरमान लिए पिता ने महीनों पहले रेलवे ऑफिसर्स क्लब को दो लाख रुपये में बुक किया था। लगभग डेढ़ हजार कार्ड भी छपवा दिए गए। बाहर से राजस्थानी बैंड और बग्घी की बुकिंग कर ली गई। लेकिन कोरोना ने अरमानों पर पानी फेर दिया। सिर्फ 40 बाराती और क्लब के एसी हॉल तक शादी सिमट कर रह गई।
मृणांक के पिता ने बताया कि शादी टालने का विकल्प इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि बेटे के कुंडली के अनुसार अगले डेढ़ साल तक मुहूर्त नहीं था। सबसे ज्यादा परेशानी 2000 में से 50 मेहमानों को चुनने में हुई। यह सिर्फ जयशंकर पांडेय की कहानी नहीं है। इस समय अधिकतर लोगों के ऐसा ही करना पड़ रहा है।
अप्रैल के बाकी दिनों और मई, जून में कुल 34 मुहूर्त हैं, लेकिन इनमें 15 से अधिक मुहूर्त पर वीकेंड लॉकडाउन का साया पड़ा है। जानकारों के अनुसार इस लगन की लगभग 45 प्रतिशत शादियां दीपावली के बाद या ठंडी के मौसम में टाल दी गई हैं।

Trending Videos
वीकेंड कफ्यू में पड़ी रहीं शादियां
30 अप्रैल और 1, 2, 7, 8, 9, 21,22,23, 28 मई के मुहूर्त वीकेंड लॉकडाउन में पड़ रहे हैं। इसके अलावा जून में 4,5,6,18,19,20,25, 26 जून की तिथियां भी वीकेंड कर्फ्यू में उलझ रही हैं।
अब दीपावली के बाद करेंगे शादी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि पांच लाख रुपये खर्च कर 30 अप्रैल को बहन की शादी के लिए रॉयल ऑर्चिड क्लब मेडिकल कॉलेज में बुक किया था। लेकिन अब शादी कैंसिल दी। अब दीपावली के बाद शुभ मुहूर्त की तलाश है।