{"_id":"61c6db3d7f02ba2a8e76da9e","slug":"corona-effect-in-gorakhpur-ban-on-biometric-attendance-in-railway-mechanical-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: रेलवे यांत्रिक कारखाने में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक, जारी किया गया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: रेलवे यांत्रिक कारखाने में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक, जारी किया गया निर्देश
Sat, 25 Dec 2021 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:20 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय ने निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे यांत्रिक कारखाने में तत्काल प्रभाव से बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है। अब रेलकर्मी पहले की तरह मैनुअल हाजिरी लगाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय ने निर्णय का स्वागत किया है।
दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई रेलवे जोन में बॉयोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई थी। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे में ध्यान नहीं दिया गया। रेल कर्मचारियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी महासंघ के महामंत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्मिक अधिकारी से मिलकर वार्ता की थी और महाप्रबंधक को पत्र लिखा था।
कार्मिक अधिकारी, यांत्रिक कारखाना ने 24 दिसंबर को आदेश जारी कर बॉयोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है। जिन रेलकर्मियों ने कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज नहीं लगी है उन्हें तत्काल टीका लगवाने की अपील की है। कारखाना अधिकारियों से अपने सेक्शन में कोरोना संबंधित सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन कराने का निर्देश दिया है।