{"_id":"61c950ee6b372129a746fc3d","slug":"corona-confirmation-of-infection-in-rtpcr-test-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना की दस्तक: आरटीपीसीआर जांच में भी संक्रमण की पुष्टि, 64 दिन बाद मिला एक केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना की दस्तक: आरटीपीसीआर जांच में भी संक्रमण की पुष्टि, 64 दिन बाद मिला एक केस
Mon, 27 Dec 2021 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:06 AM IST
सार
एमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमित में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। चिंता की बात यह है कि संक्रमित की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है, जबकि उसे कोई भी दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार के 50 वर्षीय व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच भी रविवार को पॉजिटिव आई है। इससे पहले ट्रूनेट की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया है। राहत की बात यह है कि संक्रमित के संपर्क में आने वाले 60 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खोराबार का रहने वाला एक व्यक्ति कोलकाता में काम करता है। वह 20 दिसंबर को कोलकाता से अपने घर ट्रेन से आया था। आंख का ऑपरेशन कराने के लिए वह शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में गया।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर कॉलेज प्रशासन ने कोविड जांच के लिए उसका नमूना लिया। गत शनिवार की सुबह उसकी ट्रूनेट से जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमित में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। चिंता की बात यह है कि संक्रमित की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है, जबकि उसे कोई भी दिक्कत नहीं है। परिजनों में भी कोई लक्षण नहीं है। एहतियात के तौर पर परिजनों को दवा भी दे दी गई है।
विज्ञापन