फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona alert people not get goods from shop without mask in Gorakhpur

कोरोना अलर्ट: यहां बिना मास्क के दुकान पर आए तो नहीं मिलेगा सामान, व्यापारी चलाएंगे ये खास अभियान

Mon, 12 Apr 2021 09:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Apr 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
corona alert people not get goods from shop without mask in Gorakhpur
बिना मास्क आए लोगों को नहीं मिलेगा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी व्यापारी अब बिना मास्क के किसी ग्राहक को अपनी दुकान से सामान नहीं देगा। रविवार को मेयर सीताराम जायसवाल के आवास पर हुई बैठक के दौरान यह भी तय हुआ कि व्यापारी 'मास्क मतलब, मेरा आपका सुरक्षा कवच' अभियान चलाएंगे। सभी को संदेश दिया जाएगा कि मास्क नहीं तो सामान नहीं।
विज्ञापन


मेयर व संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सीताराम जायसवाल ने कहा कि समाज को जागरूक करने में व्यापारियों की अहम भूमिका है। इसके लिए उन्होंने व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से हर संभव सहयोग की अपील की। कहा कि लॉकडाउन से काम-धंधा चौपट हो जाता है, लोग बेरोजगार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति न आए इसका एकमात्र तरीका यह है कि हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो।
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। प्रांतीय संगठन मंत्री बैजनाथ जायसवाल ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वे कोरोना वालंटियर को परिचय पत्र जारी करें। जिससे विकट परिस्थितियों में मरीज की हरसंभव मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद

उप्र सिंधी अकादमी के सदस्य व गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री नरेश बजाज ने व्यापारियों से कोरोना काल में वंचित लोगों को खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर वितरण तथा मार्केट में सफाई की अपील की। युवा अध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि बैंकों में भीड़ अधिक रह रही है ऐसे में बिना मास्क के प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया, दवा व्यापार समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

बैठक में गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, राम किशोर ब्याहुत, मंत्री राजकुमार सिंह, राम विनय सिंह, किराना कमेटी महामंत्री गोपाल जायसवाल, चेंबर और ट्रेडर्स के महामंत्री कमलेश अग्रवाल, दवा व्यापार समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया, बिस्कुट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद कमाल समानी, रुस्तमपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश्वर गुप्ता, महामंत्री केशव पांडेय, गोलघर उद्योग व्यापार मंडल के अमन अग्रवाल, महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, बिछिया व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्या, अरविंद मौर्या, गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल (आईटी मंच) अध्यक्ष मनीष जायसवाल, महामंत्री प्रकाश सरावगी, गोरखपुर महिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, महामंत्री चित्रा देवी, युवा उद्योग व्यापार मंडल के मनोज अग्रहरि, संतोष सिंह, शेषनाथ चौरसिया, महावीर गुप्ता, विक्रम सिंह, अर्जुन वलानी, घनश्याम सिंह, सचिन जायसवाल, बक्शीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष बिरजू खटनानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed