फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona alert Artists giving informative information with song and music in online presentations at gorakhpur

#LadengeCoronaSe: कार्यक्रमों से सकारात्मकता फैला रहे हैं ये खास लोग, जानिए कैसे कर रहे हैं लोगों को जागरूक

Thu, 29 Apr 2021 11:28 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 AM IST
सार

स्थानीय कलाकार ऑनलाइन प्रस्तुतियों में गीत-संगीत के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
corona alert Artists giving informative information with song and music in online presentations at gorakhpur
बाएं लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और दाएं स्मिता श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच लोगों के दिल और दिमाग में नकारात्मकता के भाव उठने लगे हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस तरह घर पर कोरोना से सुरक्षित रहते हुए सकारात्मक विचार लाएं। क्योंकि हर तरफ से उन्हें सिर्फ नकारात्मक दृश्य, विचार और बातें सुनाई और दिखाई दे रही हैं। ऐसे समय में भी गोरखपुर शहर के कुछ कलाकार अपने कार्यक्रमों से सकारात्मकता फैला रहे हैं। वे लोगों में ऑनलाइन गीत-संगीत के साथ ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के जरिए उन्हें खुश रहने और अच्छा सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


गीतों से जागरूक कर रहे हैं राकेश
लोक गायक एवं संगीत नाटक एकेडमी, उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश श्रीवास्तव इन दिनों ऑनलाइन प्रस्तुतियों से पारंपरिक लोक गायन को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। आम जनमानस को इस महामारी से बचने के लिए सचेत भी कर रहे हैं। उनके गीत, ‘सजग रहिह ए भइया आइल बा कोरोना, चीन से चलके पहुंच गइल बा देश के कोना कोना’ जहां लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं पुलिस, चिकित्सक एवं सफाई कर्मियों के उत्साह का बढ़ाने के लिए, ‘ये हैं धरती के भगवान इनको मेरा कोटि प्रणाम, पुलिस, सफाई, चिकित्सा कर्मी लेते नहीं विश्राम’ इनके ये सब गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। वह अपने कार्यक्रम के बीच में दो गज दूरी, मास्क है जरूरी बताना नही भूलते हैं। राकेश अपने पेज के अतिरिक्त साउथ अफ्रीका के पेज ‘ज्योति संगीत’ पर बुधवार को लाइव प्रस्तुति दिए जिसमें हजारों भारतीय मूल के लोग जुड़े। प्रतिदिन रात आठ से नौ बजे के बीच इनके फेसबुक लाइव कार्यक्रम को भारत के अतिरिक्त थाईलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, त्रिनिदाद एवं साउथ अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्कृति और धरोहरों के प्रति जागरूक कर रही हैं स्मिता
शहर की प्रतिष्ठित लेखिका व कवयित्री स्मिता श्रीवास्तव ने लोगों में सकारात्मक लाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया है। स्मिता ने बताया कि उनके जज्बातों के भवसागर से फेसबुक लाइव पेज पर प्रत्येक रविवार को शाम पांच बजे से काव्य संवाद का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें रचनाकारों के जीवन की कहानी और उनकी रचनाओं से लोगों को रूबरू कराया जाता है। बुधवार को साहित्य विधान का कार्यक्रम आयोजित होता है। इसमें देवघर, झारखंड के इंद्रनारायण राय लोगों को साहित्य से संबंधित जानकारी देते हैं। बृहस्पतिवार को हमारी संस्कृति और हमारी धरोहर कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विलुप्त हो रही संस्कृति व धरोहरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को मैं भी कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। जिसमें किसी भी क्षेत्र के कलाकार अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा कोविड बचाव एवं उपचार ऑनलाइन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों को कोरोना से बचाव एवं उपचार के तरीके बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed