फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corn loaded pick up caught by custom team in mahrajganj

यूपी: कस्टम विभाग ने मक्का लदी गाड़ी पकड़ी, छुड़ाने के लिए तस्करों ने की नोकझोंक

Thu, 10 Dec 2020 06:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Dec 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
corn loaded pick up caught by custom team in mahrajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महराजगंज जिले के निचलौल सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे मक्का लदी पिकअप कस्टम विभाग की टीम पकड़ लिया। पिकअप पर 100 बोरी मक्का लदा मिला। इसकी जानकारी जैसे ही तस्करो को हुई तो वे निचलौल कस्बे में ब्लॉक के गेट पर कस्टम विभाग की टीम से नोकझोक करने लगे।
विज्ञापन


पिकअप झुड़ाने का काफी दबाव बनाए। लेकिन टीम ने सख्ती दिखाई तो सभी रफूचक्कर हो गए। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने मक्का लदी पिकअप को पकड़कर सीज कर दिया। गुरुवार की सुबह 11 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि निचलौल-सिसवा मार्ग से विदेशी मक्का दाना लादकर एक पिकअप जा रहा है। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक निचलौल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि टीम के साथ पिकअप का पीछा कर लालपुर गांव के पकड लिया गया। पिकअप में 100 बोरी मक्का लदा मिला। इसकी जानकारी तस्करों को हुई तो वे नोकझोक कर गाड़ी छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। पिकअप पर लदा मक्का दाने की सौ बोरियां जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप को सीज कर दिया गया है। नोकझोक करने वालो के बारे में पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं निचलौल थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। लेकिन मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर ही अग्रीम कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed