फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convention Centre No more PPP model construction will be done instead of land use

कन्वेंशन सेंटर: अब पीपीपी मॉडल नहीं, भू-प्रयोग के बदले होगा निर्माण; जल्द जारी होगा प्रस्ताव

Fri, 15 Sep 2023 03:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Sep 2023 03:22 PM IST
सार

रामगढ़ताल क्षेत्र में होटल सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य के बदले निजी फर्म को जमीन दी जाएगी, जिस पर वह अपने पसंद के अनुसार होटल बना सकेंगी। नए सिरे से बन रही डिजाइन में बदलाव आने से इसका खर्च भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Convention Centre No more PPP model construction will be done instead of land use
रामगढ़ताल स्थित वाटर पार्क यहां पर बनेगा कनवेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र में चंपा देवी पार्क के पास विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की योजना में बदलाव किया गया है। इसका निर्माण अब पीपीपी मॉडल से कराने के बजाय भू-प्रयोग के बदले किया जाएगा। ढांचागत विकास के बदले जीडीए की ओर से कार्यदायी संस्था को जमीन दी जाएगी।

विज्ञापन


पूरी योजना खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के मॉडल पर होगी। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जल्द ही रिकवेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया जाएगा, जिसे प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर फर्मों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन


चंपा देवी पार्क के पास ही वाटर पार्क बना था। इसे जीडीए ने जब्त कर लिया है। इस जगह पर विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की तैयारी है। 25 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोड़धोइया नाला: सर्वे की अंतिम रिपोर्ट तैयार, 200 मकान बच जाएंगे अब

पांच हजार की क्षमता वाले इस सेंटर की डिजाइन को सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। पूर्व में कन्वेंशन सेंटर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनर) मॉडल पर विकसित करने की तैयारी हुई। अब इस योजना में बदलाव किया जा रहा है। इसकी डिजाइन भी नए सिरे से तैयार की जाएगी।

 

ढांचागत विकास के बदले जीडीए देगा जमीन

कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए जीडीए को बजट की आवश्यकता है। इसके लिए जीडीए की ओर से योजना में बदलाव किया जा रहा है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की तर्ज पर यहां पर ढांचागत विकास कराने वाली फर्म को निर्माण कार्य के लिए जमीन दी जाएगी। इस जमीन के बदले संबंधित फर्म से कोई रकम नहीं ली जाएगी।

फर्म की ओर से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। जीडीए की ओर से मिलने वाली करीब तीन एकड़ जमीन में संबंधित फर्म होटल इत्यादि बनवाकर व्यावसायिक प्रयोग कर सकेंगी। कन्वेंशन सेंटर से होने वाली आय से इसके अनुरक्षण की रकम जुटाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग-नेचर वॉक के लिए जल्द ही एक और पार्क, विकसित हो रहा सिटी फॉरेस्ट

नए सिरे से बनेगी डिजाइन, निजी फर्म बना सकेगी होटल

रामगढ़ताल क्षेत्र में होटल सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य के बदले निजी फर्म को जमीन दी जाएगी, जिस पर वह अपने पसंद के अनुसार होटल बना सकेंगी। नए सिरे से बन रही डिजाइन में बदलाव आने से इसका खर्च भी बढ़ जाएगा।

500 करोड़ से बढ़कर इसकी लागत 700 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। इसलिए इसका संशोधित डिजाइन बनाने के लिए स्काईलाइन फर्म को जिम्मेदारी दी गई है। इस सप्ता डिजाइन फाइनल हो जाएगी। इसके बाद रिकवेस्ट फार प्रपोजल (आरएफसी) जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed