फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convention Centre: GDA team will go to Delhi today to visit Bharat Mandapam.

कन्वेंशन सेंटर : जीडीए की टीम आज भारत मंडपम देखने दिल्ली जाएगी

Mon, 04 Mar 2024 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Convention Centre: GDA team will go to Delhi today to visit Bharat Mandapam.
- भारत मंडपम की तर्ज पर बनाया जाएगा गोरखपुर का कन्वेंशन सेंटर
विज्ञापन

- चयनित फर्म के साथ मिलकर डिजाइन के संशोधन में जुटा प्राधिकरण
- चंपा देवी पार्क की 25 एकड़ जमीन पर पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में बनने वाले विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर को भारत मंडपम की तर्ज पर बनाने को लेकर जीडीए की टीम सोमवार को दिल्ली जाएगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम का निर्माण कराया गया था। जीडीए के अधिकारी चयनित फर्म के साथ भारत मंडपम को देखने जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए चयनित सलाहकार फर्म के साथ मिलकर डिजाइन का संशोधन कर रहा है। सोमवार को प्राधिकरण सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता एके तायल और चयनित सलाहकार फर्म स्काई लाइन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सोमवार को प्रतिनिधि मंडल के लिए विशेष रूप से भारत मंडपम को खोला जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण चंपा देवी पार्क की 25 एकड़ जमीन पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर किया जा रहा है। सिंगापुर की क्वानो एवं जेएमटी रियलटी प्राइवेट लिमिटेड को इसके निर्माण, रखरखाव एवं संचालन का जिम्मा मिला है। प्राधिकरण की कोशिश भारत मंडपम की तरह यह कन्वेंशन सेंटर भव्य, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करता दिखाने की है। कन्वेंशन सेंटर में पांच हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी। एलीट क्लब, आध्यात्मिक पुस्तकालय, इवेंट एंड एग्जिबीशन के लिए लॉन का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed