फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Controversy over stopping the construction of overhead tank in Taluabad village of Pipraich

Gorakhpur News: जल जीवन मिशन कार्य का विरोध पड़ा भारी, तीन नामजद समेत 110 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Controversy over stopping the construction of overhead tank in Taluabad village of Pipraich
पिपराइच (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के अराजी चौरी गांव के टोला तलुआबाद में जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। कार्यदायी संस्था की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत करीब 110 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड के एचआर अखंड राज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजस्व विभाग की ओर से परियोजना के लिए भूमि का आवंटन किया गया है, जहां ओवरहेड टैंक, पंप हाउस और चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान नईयापार खुर्द निवासी बाबू भाई, आकाश और विशाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और निर्माण कार्य आगे बढ़ाने पर धमकी भी दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed