फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Continuous dialogue with party workers is essential to strengthen the organization at the booth level.

Gorakhpur News: बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद जरूरी

Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Continuous dialogue with party workers is essential to strengthen the organization at the booth level.
गोरखपुर। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और सांसद श्याम कुमार दौलत बरवे ने भटहट, पिपराइच, सरदारनगर और ब्रह्मपुर ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्हाेंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को हर स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाना है। ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

भटहट में ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश निराला, पिपराइच में अदालत यादव, सरदारनगर में अब्दुल अंसारी और ब्रह्मपुर में दिलीप कुमार के नेतृत्व में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

श्यामकुमार दौलत ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनें और स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। ब्लॉक स्तर पर समीक्षा और निरीक्षण से संगठन को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक कमांडो कमल किशोर, अशोक सिंह, जिला मीडिया सेल के अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, सत्येंद्र निषाद, विशाल त्रिपाठी, उत्कर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed