फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contenders beat faster in SP candidates will be announced this month For UP Election 2022

UP Election 2022: सपा में दावेदारों की धड़कने हुईं तेज, इसी महीने होगी प्रत्याशियों की घोषणा

Thu, 09 Dec 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 02:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट बन सकती का चयन का मजबूत आधार, नौ विधानसभा से 92 नेताओं ने किया है आवेदन, चौरीचौरा से सबसे अधिक 21 आवेदन।

विज्ञापन
Contenders beat faster in SP candidates will be announced this month For UP Election 2022
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। साथ ही लखनऊ का दौरा भी। हर विधानसभा क्षेत्र से पांच से 20 तक की संख्या में दावेदार, टिकट के लिए शीर्ष नेतृत्व को साधने में जुटे हैं।

विज्ञापन


पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी। दो से तीन चरणों में जिले की सभी नौ विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट, प्रत्याशियों के चयन का मजबूत आधार बन सकती है। संगठन से भी फीडबैक लिया जाएगा।  
विज्ञापन


जिले की नौ विधानसभा से 92 नेताओं ने प्रत्याशी बनने के लिए लखनऊ के पार्टी कार्यालय में आवेदन किया है। इनमें कुछ पूर्व में टिकट पा चुके नाम भी शामिल हैं तो कुछ बिल्कुल युवा हैं। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेताओं ने भी दावेदारी जताई है। शहर समेत तीन विधानसभाओं से महिलाओं ने भी दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा विधानसभा से सर्वाधिक 21 लोगों ने आवेदन किया है तो शहर से 16 और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नौ लोगों ने। बांसगांव, पिपराइच और कैंपियरगंज से छह-छह आवेदन हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक 2017 के ग्रामीण विधानसभा चुनाव में बहुत कम अंतरों से शिकस्त पाए प्रत्याशियों को फिर से मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।

किसने कहा से दावेदारी के लिए किया आवेदन

पिपराइच- अमरेंद्र निषाद, अशोक यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, महेंद्र तिवारी, मो. मोइनुद्दीन उर्फ चांद भाई, दीपक अग्रवाल
सहजनवां- यशपाल रावत, मनोज यादव, रामनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, दूधनाथ मौर्या, डा. दिलीप कुमार यादव, राजेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव
खजनी- रूपावती बेलदार, अन्नू प्रसाद, संजय पासवान, जीये लाल पासवान, नीरज कुमार बेलदार, सुनील कुमार आजाद, सुदर्शन बेलदार, राजन पासवान, शेषनाथ बेलदार, डॉ अक्षैवर राम
चौरीचौरा- मनुरोजन यादव, शारदा देवी, प्रहलाद यादव, अनुप पांडेय, मुन्नी लाल यादव, केशवनाथ यादव, श्याम देव निषाद, काली शंकर यादव, दुर्गेश यादव, रामलखन पासवान, मंतोष यादव, रणजीत पासवान, अशोक चौहान, इंजी. दूधनाथ केवट, ओमप्रकाश पासी, दयानंद विद्रोही, मंजू पासवान, वीरेंद्र निषाद, आनंद निषाद, जितेंद्र निषाद, बृजेश चंद्र लाल
शहर- राहुल गुप्ता, अमन यादव, हीरालाल यादव, कपिश श्रीवास्तव, कीर्तिनिधि पांडेय, विश्वजीत त्रिपाठी, श्याम यादव, प्रो. सीपी गुप्ता, बिंदा देवी, अतीर्कुरहमान अंसारी, चर्चिल अधिकारी, नीरज शाही एडवोकेट, इंजी. सुनील श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह फौजी, कंचन श्रीवास्तव, अजय कुमार सैथवार
ग्रामीण- विजय बहादुर यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, संतोष कुमार यादव, रामललित यादव, सौरभ विश्वकर्मा, कपिल देव यादव, आफताब अहमद अंसारी एडवोकेट, धर्मदेव यादव, हिफर्जुरहमान अंसारी एडवोकेट
बांसगांव- संजय पहलवान, सुमन पासवान, नंदलाल कन्नौजिया, बृजेश गौतम, डॉ प्रभुनाथ सोनकर, डॉ संजय
चिल्लूपार- अवधेश यादव, विजय कुमार यादव, सोमनाथ यादव, प्रमोद कुमार यादव एडवोकेट, पंकज शाही, जितेंद्र यादव, मनीष यादव, हरेंद्र यादव, अवध नारायण यादव, चंद्रप्रकाश शुक्ला
कैंपियरगंज- साधू यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार अग्रहरी, जय प्रकाश यादव, दिनेश कुमार निषाद, विजय प्रताप सिंह निषाद

निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना साहनी ने कहा कि पार्टी की तरफ से जारी तय प्रोफार्मे पर कुछ लोगों ने प्रत्याशी चुने जाने के लिए लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर आवेदन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से सर्वे भी कराया गया है। अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही होगा। इसी महीने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है। पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। जनता, भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed