फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Consumer complains to corporation officials, hand over two thousand bill on 63 units consumption

उपभोक्ता ने निगम के अधिकारियों से की शिकायत, 63 यूनिट खपत पर थमाया दो हजार का बिल

Tue, 18 Feb 2020 06:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Consumer complains to corporation officials, hand over two thousand bill on 63 units consumption
सांकेतीक तस्वीर
महीने में महज 63 यूनिट बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ता को निगम ने दो हजार का बिल भेज दिया। उपभोक्ता ने निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। व्यापारी ने बताया कि बिल में अन्य खर्चों को जोड़कर भेज दिया गया। उपभोक्ता इन खर्चों को समझ नहीं पाता है और अधिकारी उन्हें समझा भी नहीं पाते।
विज्ञापन


चतुर्थ खंड इलाके में रहने वाले अशोक यादव (खाता संख्या- 0782412000)  के घर दस फरवरी को बिजली निगम से बिल पहुंचा। इसमें दो हजार रुपये की बकाएदारी थी। इतने कम यूनिट पर दो हजार रुपये का बिल देखा तो उन्हें अजीब लगा। बिल लेकर इसकी शिकायत जब उपकेंद्र पर की तो अधिकारियों ने बिल को सही बताया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दी। उपभोक्ता अशोक ने बताया कि 63 यूनिट पर नियमत: 472 रुपये का बिल बनना चाहिए। इसकी शिकायत करने पर अधिकारियों ने अतिरिक्त शुल्क, तकनीकी शुल्क, समेत अन्य तरह के सरचार्ज जोड़ने की बात बोल बिल को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था को बनाया है तो भुगतान करना पड़ेगा। उपभोक्ता ने बताया कि जितनी बिजली वो प्रयोग नहीं कर रहे उसका भुगतान भी करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो उनकी तरह और उपभोक्ता परेशान होंगे।


बिजली बिल में अगर यूनिट संबंधी या बिल संबंधी कोई समस्या है तो इसकी सूचना दफ्तर आकर दें। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर वाकई में गलती हुई तो तत्काल सही कराया जाएगा।
मुदित तिवारी, अधिशासी अभियंता चतुर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed