{"_id":"699b70e3edb56448ba0b09d3","slug":"construction-work-is-underway-on-the-four-lane-road-from-humayunpur-to-hn-singh-square-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1237826-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में जून तक एक और फोरलेन...शहर को मिल जाएगी एक और फोरलेन सड़क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में जून तक एक और फोरलेन...शहर को मिल जाएगी एक और फोरलेन सड़क की सौगात
विज्ञापन
- हुमायूंपुर से एचएन सिंह चौराहे तक फोरलेन सड़क का चल रहा है निर्माण कार्य
- सड़क के चौड़ीकरण में आए मकानों को तोड़ने का चल रहा कार्य
- नालियों का निर्माण पूरा, हड़हवा फाटक पर बन रहे फ्लाईओवर के लिए पिलर हो रहे तैयार
गोरखपुर। जून तक शहरवासियों को एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिलने जा रही है। हुमायूंपुर तिराहे से लेकर हड़हवा फाटक साढ़े तीन किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। 80 प्रतिशत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एचएन सिंह चौराहे से लेकर कृष्णानगर कॉलोनी तक टू लेन में बनने वाली सड़क को चौड़ीकरण साढ़े छह मीटर तक किया जाएगा। बशारतपुर से लेकर हुमायूंपुर तक की सड़क दोनों तरफ 10.6 मीटर बनाई जाएगी।
सड़क की दोनों ओर जो मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं, उन्हें लोग स्वयं तोड़ रहे हैं। कई स्थानों पर पहले से बने ढांचे हटाए जा चुके हैं, जिससे सड़क का स्वरूप बदलने लगा है। जून तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस हिस्से में दाहिनी ओर के कई मकान तोड़े जा चुके हैं, जबकि बाईं ओर अब भी कुछ मकान खड़े हैं। हड़हवा फाटक से आगे रेलवे कॉलोनी और फाटक के बीच पुल निर्माण के लिए एक पिलर का फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। यह पुल उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से बनाया जा रहा है, जबकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है।
बशारतपुर उत्तरी निराला नगर से आगे कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी तक दोनों ओर नाले का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर नाला अभी अधूरा है, जिसे पूरा करने का कार्य जारी है। हड़हवा फाटक से लेकर कृष्णा नगर-बशारतपुर तक अब तक बिजली के खंभे नहीं हटाए गए हैं। सड़क पर स्थित चार ट्रांसफार्मर भी चौड़ीकरण की जद में हैं। बशारतपुर उत्तरी निराला नगर निवासी प्रिंस ने बताया कि उनका मकान पुल के नीचे बाईं ओर आ गया है, जिससे उनका पहले वाला सड़क फ्रंट खत्म हो जाएगा। वहीं नीरज ने कहा कि चौड़ीकरण से फायदा तो होगा लेकिन उनका घर इसकी चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
--
हुमायुंपुर से लेकर एचएनसिंह चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नाले का निर्माण हो चुका है, इसके बाद सड़क पिचिंग का कार्य किया जाएगा। जून से पहले ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी