फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction will take place near Humayunpur Chowk; a meeting hall will be built, featuring 14 'dhobi pat' (washing platforms).

Gorakhpur News: जटेपुर में 19.78 लाख से बनेगा धोबी घाट, रैन बसेरों की भी सुधरेगी व्यवस्था

Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Construction will take place near Humayunpur Chowk; a meeting hall will be built, featuring 14 'dhobi pat' (washing platforms).
- हुमायूंपुर चौक के पास होगा निर्माण, 14 धोपी पाट के साथ बनेगा मीटिंग हॉल
विज्ञापन

- धोबी समाज को मिलेगी सुविधा, परिसर में बाउंड्री और पानी की व्यवस्था
- सर्दी में निराश्रितों और राहगीरों को राहत देने के लिए रैन बसेरों का होगा बेहतर रखरखाव



गोरखपुर। शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम ने धोबी घाट के निर्माण और रैन बसेरों की व्यवस्था बेहतर बनाने की तैयारी की है। वार्ड संख्या 27 जटेपुर में हुमायूंपुर चौक के पास 19.78 लाख रुपये की लागत से धोबी घाट बनाया जाएगा।

नगर निगम कार्यकारिणी ने इसके निर्माण को मंजूरी दे दी है। यहां कपड़ों की धुलाई के लिए 14 पाट बनाए जाएंगे। साथ ही मीटिंग हॉल और परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री का निर्माण भी कराया जाएगा। दूसरी ओर, सर्दी के मौसम में निराश्रितों, राहगीरों और जरूरतमंदों को रात गुजारने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रैन बसेरों के संचालन और रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
-धोबी समाज को मिलेगा व्यवस्थित स्थान
जटेपुर के हुमायूंपुर चौक के पास धोबी घाट बनने से कपड़े धोने का काम करने वाले लोगों को निर्धारित स्थान उपलब्ध होगा। इससे उन्हें कामकाज में सहूलियत मिलेगी और धुलाई के लिए व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी। प्रस्तावित धोबी घाट में 14 पाट बनाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों के बैठने और आपसी बैठक करने के लिए मीटिंग हॉल भी बनाया जाएगा। परिसर को सुरक्षित रखने के लिए चारों तरफ बाउंड्री बनाई जाएगी। यहां पानी की उपलब्धता के लिए पहले से ही सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है। इससे धुलाई के लिए पानी की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सर्दी में जरूरतमंदों को मिलेगा आश्रय
शहर में सर्दी के मौसम को देखते हुए रैन बसेरों के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी बेहतर बनाई जाएगी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित इन रैन बसेरों में निराश्रितों, राहगीरों और दूसरे जरूरतमंद लोगों को रात गुजारने के लिए आश्रय मिलता है। ऐसे में इनके बेहतर रखरखाव, जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता और संचालन पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि ठंड के दौरान लोगों को परेशानी न हो। धोबी घाट के निर्माण और रैन बसेरों की व्यवस्था में सुधार से शहर में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को विस्तार देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed