फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of the smart road at Golghar will now pick up pace.

Gorakhpur News: अब रफ्तार पकड़ेगा गोलघर में स्मार्ट सड़क का निर्माण

Tue, 23 Jun 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of the smart road at Golghar will now pick up pace.
गोरखपुर। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र गोलघर और उसके आसपास की सड़कों को स्मार्ट बनाने का काम एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम के निर्माण विभाग ने नए सिरे से प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन


योजना के तहत शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौक तक निर्माण होगा। उसके बाद प्रधान डाकघर तिराहा, हरिओमनगर तिराहा होते हुए टाउनहाल और कचहरी चौक तक 2.37 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं कचहरी चौक से काली मंदिर तक गोलघर की 780 मीटर लंबी मुख्य सड़क का निर्माण 7.70 करोड़ रुपये से होगा। इन दोनों कार्यों के लिए नई फर्म को कार्यादेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


नगर निगम के अनुसार कचहरी चौक से गणेश चौक, बैंक रोड से विजय चौक तक 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए फर्म चयन की प्रक्रिया अभी जारी है। पिछले दिनों नगर आयुक्त अजय जैन ने परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण कर जलकल और विद्युत विभाग से जुड़े शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे, ताकि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार पहले इन कार्यों का निर्माण मेसर्स एसएस कोटिंग एवं एके इंजीनियरिंग ज्वाइंट वेंचर की ओर से किया जा रहा था, लेकिन ठेकेदार के निधन के बाद काम रुक गया। अब नगर निगम ने परियोजना को तीन हिस्सों में विभाजित कर कार्य को नए सिरे से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूर्व में कार्य कर चुकी फर्म को 4.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष कार्यों के मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed