फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of first hybrid animal incinerator will start in Naushad

Gorakhpur: नौसड़ में शुरू होगा पहले हाइब्रिड एनिमल इंसीनरेटर का निर्माण, नगर निगम ने सौंपी जमीन

Thu, 25 Jan 2024 02:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jan 2024 02:23 PM IST
सार

नौसड़ में बनने वाला यह प्लांट राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम से मिले 4.50 करोड़ से बनाया जाएगा। फिलहाल इसकी दाह क्षमता हर घंटे 1000 किलोग्राम होगी। क्रिमेटोरियम का आधा प्लांट बिजली से चलेगा।

विज्ञापन
Construction of first hybrid animal incinerator will start in Naushad
नौसड़ चौराहा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पशुओं के शव को दफनाने की जगह अब क्रिमेटोरियम में दाह किया जाएगा। नगर निगम जिले के पहले क्रिमेटोरियम (हाइब्रिड एनिमल इंसीनरेटर) का निर्माण नौसड़ में कराने जा रहा है। इसके लिए चयनित फर्म पीएम प्रोजेक्ट एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को जमीन ट्रांसफर की दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


गोरखपुर और बस्ती मंडल का पहला क्रिमेटोरियम नौसड़ के बरिया टोला में 0.84 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। पहले यह प्रोजेक्ट गुलरिहा में लगाया जा रहा था। जमीन को पिछले महीने अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने अतिक्रमण से मुक्त कराया था।
विज्ञापन



 

4.50 करोड़ में होगा निर्माण
नौसड़ में बनने वाला यह प्लांट राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम से मिले 4.50 करोड़ से बनाया जाएगा। फिलहाल इसकी दाह क्षमता हर घंटे 1000 किलोग्राम होगी। क्रिमेटोरियम का आधा प्लांट बिजली से चलेगा। इसके बन जाने से पशुओं के शव को जमीन में दफनाया नहीं जाएगा बल्कि बिजली एवं गैस आधारित (पीएनजी/एलपीजी) इंसीनरेटर में दाह होगा। पशुओं का शव जलाने वाला कंबक्शन गैस चालित होगा जिसमें पीएनजी या एलपीजी का उपयोग होगा।

विज्ञापन

पांच साल के लिए दिया टेंडर
नगर निगम ने इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी-इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) के आधार पर पांच साल के लिए पीएम प्रोजेक्ट्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इंदौर को यह टेंडर दिया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि चयनित फर्म 2000 वर्ग मीटर में नौ माह में इंसीनरेटर का निर्माण कर पांच साल संचालन एवं रख-रखाव भी करेगी। क्रिमेटोरियम प्लांट से निकलने वाले वेस्ट वॉटर के ट्रीटमेंट के लिए ईटीपी भी लगाया जाएगा। वेस्ट वॉटर को ट्रीट करने के बाद प्लांट के गार्डेन में इस्तेमाल किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed