फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of an overbridge at the Cantt railway crossing will begin in the new year, providing relief from traffic congestion.

Gorakhpur News: नए साल में होगा कैंट रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी निर्माण, जाम से मिलेगी राहत

Sat, 13 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Construction of an overbridge at the Cantt railway crossing will begin in the new year, providing relief from traffic congestion.
- एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, आठ एजेंसियों ने किया है आवेदन
विज्ञापन

- एफओबी के निर्माण से कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में होगी आसानी, जाम में नहीं फंसेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित 157 ए रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुल आठ एजेंसियों ने आवेदन किया है। इस महीने इसे फाइनल किया जाएगा। ओवरब्रिज के निर्माण से एक तरफ जहां यात्रियों को कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं क्राॅसिंग पार की 14 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी।

ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने दिसंबर 2024 में स्वीकृति प्रदान की थी। लेकिन, इंजीनियरिंग विभाग टेंडर ही निकाल नहीं पाया। जगह के चलते दो बार डिजाइन में संशोधन किया गया। इसके बाद तय हुआ कि वाई आकार का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। ओवरब्रिज टू लेन में बनेगा और इसके निर्माण में 69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ओवरब्रिज सीधे जाएगा और उसमें से एक कनेक्शन देकर रेलवे स्टेशन की ओर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


रेल प्रशासन के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के मुताबिक, ओवरब्रिज की लंबाई 674 मीटर और चौड़ाई करीब 17 मीटर होगी। इसको बनाने के लिए 26 पिलर बनाए जाएंगे। ओवरब्रिज को जीआरडी स्कूल के सामने से उठाया जाएगा और रेलवे क्रॉसिंग के बाद 300 मीटर की लंबाई में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैंट रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने के लिए जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

-

ट्रेनों के गुजरने से अक्सर बंद रहता है क्रॉसिंग, लगता है जाम

कैंट स्टेशन पर जाने के लिए पहले से एक रास्ता है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पार करके जाना पड़ता है। इस क्रॉसिंग से रोजाना 150 से 160 ट्रेनें गुजरती हैं और शंटिंग के दौरान इंजन भी जाता है। ऐसे में कभी-कभी क्रॉसिंग एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहता है। दूसरी तरफ एम्स में दिखाने के लिए मरीज भी ट्रेन से आते हैं जो रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसे रहते हैं। इसके अलावा 14 से ज्यादा काॅलोनियों के लोग भी इसी रास्ते आते-जाते हैं। ये लोग अक्सर जाम में फंस जाते हैं।



इन कॉलोनियों के लोगों को होगी राहत
झरना टोला, गायत्री नगर, मोहनापुर, काशीपुरम, अयोध्यापुरम, टीचर्स कॉलोनी, ऊंचवा, दरगहिया, केंद्रीय विद्यालय परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed