{"_id":"5fc8d0658ebc3e9b89791c0a","slug":"constables-and-home-guards-injured-in-land-dispute-at-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, कांस्टेबल और होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, कांस्टेबल और होमगार्ड घायल
Thu, 03 Dec 2020 05:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली ग्राम पंचायत में गुरुवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस मामले को समझा-बुझाकर शांत कराने में लगी रही।
विज्ञापन
इसी बीच एक पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाकर पुलिस के वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। पत्थरबाजी के दौरान एक कांस्टेबल और होमगार्ड को भी चोटें आई हैं। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव के सत्येंद्र मिश्र व बैरिस्टर गुप्ता के बीच सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार की दोपहर बैरिस्टर विवादित भूमि से होते हुए एक रास्ता बनवा रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति की तो बैरिस्टर ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
गांव में सुरक्षा बल तैनात
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश में जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस के वाहन पर ईंट चला दी। इससे वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद तो दोनों ओर से ईट-पत्थर चलने लगे।
इसी बीच वाहन चला रहे होमगार्ड संजीत शर्मा एवं कांस्टेबल रामअशीष को ईंट लग गई, जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मयफोर्स पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने घायल होमगार्ड व कांस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भिजवाया।
उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। इस मामले में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों को चिह्नित कर उनकी तलाश की जा रही है।