Exclusive: चुनाव में खलल डालने के लिए आ रही असलहों की खेप, चलाया जा रहा विशेष अभियान
बीते 14 दिनों में पुलिस ने 27 असलहे बरामद कर 30 को जेल भेजा है। एसएसपी के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव का बिगुल बजते ही असलहों के साथ गिरफ्तारी कई सवाल खड़े कर रही है। सवाल उठता है कि क्या असलहे चुनाव में खलल डालने के लिए मंगाए जा रहे थे या फिर इस समय ही पुलिस जागी है। वजह जो भी हो इतना तो साफ है कि जिस तरह असलहे यहां पकड़े जा रहे हैं, उसमें पुलिस ने सतर्कता न बरती तो किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वैसे पुलिस ने महज 14 दिनों में 27 असलहे बरामद कर 30 बदमाशों को जेल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध असलहे, कच्ची शराब आदि के खिलाफ विशेष अभियान चलवाया है। इसका असर यह है कि कई हिस्ट्रीशीटर पकड़कर जेल भेजे गए तो जमानत पर छूटे बदमाशों की निगरानी भी की जा रही है। इसी अभियान में पुलिस ने बीते दिनों में कई बदमाशों को असलहों के साथ पकड़ा है।
इनमें कई ऐसे भी हैं, जो किसी गैर जनपद में अपराध किए थे और इन दिनों यहां पर असलहा लेकर घूम रहे थे। हालांकि, पुलिस उस तह तक नहीं पहुंच पाई है कि असलहों को किसने और क्यों मंगवाया था। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए ज्यादातर बदमाश पेशेवर हैं, जो रुपये के लिए किसी के हाथों इस्तेमाल हो सकते हैं।
बंगाल तक तस्करी का मामला पकड़ा जा चुका है
गोरखपुर से पश्चिम बंगाल तक असलहों की तस्करी का मामला भी पकड़ा जा चुका है। गोरखपुर पुलिस ने बंगाल के दो युवकों को गिरफ्तार कर इसकी पुष्टि की थी, लेकिन इसका असल आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। उसके पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क के खुलने की उम्मीद है।
सात से नौ हजार रुपये में बेचे जाते हैं असलहे
नए युवक हो या छोटे बदमाश, इनमें असलहों का क्रेज होता है। शौकीन युवाओं को पेशेवर बदमाश अपना निशाना बनाकर सात से नौ हजार रुपये में बेच देते हैं।
बिहार से लाए जाते हैं असलहे
लंबे समय से गोरखपुर में बिहार के मुंगेर से असलहे आते हैं। बीच में आजमगढ़ से भी असलहे आने की पुष्टि हुई थी। तीन से चार हजार रुपये में बिहार में तमंचा मिल जाता है। वहीं देशी पिस्टल 10 हजार में मिलती है फिर उसे लाकर गोरखपुर और आसपास में बेचकर बदमाश अपनी जेब भरते हैं। दूसरे उससे अपराध भी करते हैं।
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जो भी बदमाश अवैध असलहे के साथ पकड़े जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अभियान में पुलिस को अच्छी कामयाबी भी मिली है। पुलिस को सख्ती से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
हाल के दिनों में असलहों की बरामदगी
27 जनवरी : गोला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर दो तमंचे बरामद किए25 जनवरी : गोला पुलिस ने सूरज यादव को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
23 जनवरी : गुलरिहा पुलिस ने संदीप प्रजापति को तमंचे के साथ पकड़ा
23 जनवरी : कैंट पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी शेर मोहम्मद को तमंचे के साथ पकड़ा
22 जनवरी : गगहा पुलिस ने तीन बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया
22 जनवरी : बेलघाट पुलिस ने तमंचे के साथ जितेंद्र को गिरफ्तार किया
21 जनवरी : कैंट पुलिस ने साहिबे आलम को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया
21 जनवरी : बांसगांव पुलिस ने रोशन यादव को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
20 जनवरी : खोराबार पुलिस ने विपिन मिश्रा को तमंचा के साथ पकड़ा
20 जनवरी : रामगढ़ताल पुलिस ने हफीर्जुर रहमान और राजकुमार को एक-एक तमंचे के साथ पकड़ा
20 जनवरी : गगहा में हिस्ट्रीशीटर चंदन यादव तमंचा के साथ पकड़ा गया
20 जनवरी : पिपराइच पुलिस ने अरविंद को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
19 जनवरी : चिलुआताल पुलिस ने आसिफ को तमंचा के साथ पकड़ा
19 जनवरी : खोराबार पुलिस ने श्रीराम पासवान को तमंचा के साथ पकड़ा
19 जनवरी : कैंट पुलिस ने विभेष्ज्ञ कुमार को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
18 जनवरी : रामगढ़ताल पुलिस ने पप्पू निषाद को तमंचा के साथ पकड़ा
18 जनवरी : शाहपुर पुलिस ने भोला मौर्या को तमंचा के साथ पकड़ा
18 जनवरी : गुलरिहा पुलिस ने सफीक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
18 जनवरी : झंगहा पुलिस ने मंजेश को तमंचे के साथ पकड़ा
18 जनवरी : कैंपियरगंज पुलिस ने सन्नी को तमंचे के साथ पकड़ा
17 जनवरी : चौरीचौरा पुलिस ने मुन्न यादव को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
16 जनवरी : गीडा पुलिस ने मंटू निषाद को तमंचा के साथ पकड़ा
16 जनवरी : तिवारीपुर पुलिस ने विशाल साहनी को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
16 जनवरी : सहजनवां पुलिस ने नीरज मिश्रा के पास से तमंचा बरामद किया
15 जनवरी : राजघाट पुलिस ने पिस्टल के साथ सैयद सादान को पकड़ा
13 जनवरी : गीडा पुलिस ने इन्छल को तमंचा के साथ पकड़ा
13 जनवरी : राजघाट पुलिस ने शिवा को तमंचा के साथ पकड़ा