{"_id":"6215f70057edfb43d3440805","slug":"consignment-of-peas-sent-to-south-india-via-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी का खेल: दिल्ली के रास्ते दक्षिण भारत भेजी जाती है मटर की खेप, नेपाल के रास्ते लाई जाती है महराजगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी का खेल: दिल्ली के रास्ते दक्षिण भारत भेजी जाती है मटर की खेप, नेपाल के रास्ते लाई जाती है महराजगंज
Wed, 23 Feb 2022 02:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:27 PM IST
सार
नेपाल के बाजारों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कनेडियन मटर को बार्डर के इस पार महराजगंज जिले में मंगाया जा रहा है। यहां से एक जगह एकत्रित करके माल को ट्रकों से दिल्ली भेजा जाता है।
विज्ञापन
कनेडियन मटर। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनेडियन मटर, जिसे हरी मटर के नाम से भी जाना जाता है, उसकी दक्षिण भारत में अधिक मांग है। नेपाल से तस्करी के जरिए यूपी लाई जा रही इस मटर को दिल्ली के रास्ते दक्षिण भारत भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग से जुड़े डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने सोमवार को महराजगंज जिले के सिसवा बाजार क्षेत्र में दो ट्रक हरी मटर पकड़ी थी। छानबीन में पता चला कि हरी मटर को दिल्ली भेजा जा रहा था। इससे पहले कुशीनगर जिले में भी हरी मटर की खेप पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि कनेडियन मटर की दिल्ली व दक्षिण भारत में अधिक मांग है। इसे नेपाल से तस्करी के जरिए भारत लाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमा पर आर्थिक मामलों की जांच में तेजी आई है, तबसे ऐसे मामलों की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
बार्डर इलाके में की जाती है एकत्रित
नेपाल के बाजारों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कनेडियन मटर को बार्डर के इस पार महराजगंज जिले में मंगाया जा रहा है। यहां से एक जगह एकत्रित करके माल को ट्रकों से दिल्ली भेजा जाता है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली जाते-जाते हरी मटर की कीमत में तीन गुना से अधिक वृद्धि हो जाती है।