फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Conservation of wetlands useful for promoting eco-tourism

गोरखपुर: वेटलैंड का संरक्षण ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी, लोगों ने उठाया बर्ड वॉच का आनंद

Thu, 03 Feb 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 10:51 AM IST
सार

डीएफओ विकास यादव ने वेटलैंड के संरक्षण को पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जरूरी बताया। जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में पर्यावरण प्रेमियों ने चिड़ियाघर के वेटलैंड को देखा।

विज्ञापन
Conservation of wetlands useful for promoting eco-tourism
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, हेरिटेज फाउंडेशन एवं हेरिटेज एवियंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बर्डवॉच एवं नेचर वॉक में सीजेएम मंगल देव सिंह, डीएफओ विकास यादव, जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, डॉ करुणा तिवारी, डॉ अनिता अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आर्र्दभूमि (वेटलैंड) का संरक्षण ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में काफी उपयोगी है। वेटलैंड को संरक्षित करके जैव विविधता को बढ़ावा दिया जा सकता है। ये बातें जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बुधवार को वेटलैंड दिवस पर शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में आयोजित बर्ड वॉच कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


सुबह 7 से 10 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ पर्यावरण प्रेमियों ने चिड़ियाघर के वेटलैंड हिस्से का भ्रमण किया। प्रशासनिक, वन प्रभाग के साथ चिड़ियाघर प्रबंधन के अधिकारियों ने वेटलैंड की उपयोगिता के बारे में जानकारी डीएफओ विकास यादव ने वेटलैंड के संरक्षण को पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जरूरी बताया।

विज्ञापन

Conservation of wetlands useful for promoting eco-tourism
बच्चों संग नेचर ट्रेल और बर्डवाचिंग करने डीएम विजय किरण आनंद भी पहुंच, सीडीओ इंद्रजीत सिंह एवं डीएफओ विकास यादव। - फोटो : अमर उजाला।

जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में पर्यावरण प्रेमियों ने चिड़ियाघर के वेटलैंड को देखा। वेटलैंड में लिटिल कारमोरेंट (जलकाग), व्हीस्लिंग डक, लेसर एडजूटेंट, नाइट हेरोन जैसे दुर्लभ पक्षियों को देख लोग उत्साहित दिखे।

इस दौरान लोगों को पक्षियों की तस्वीर दिखाकर बताया गया कि गोरखपुर की जलवायु में यह परिंदे देखने को मिलते हैं। बाद में वेबिनार पर पर्यावरणविद माइक पांडेय ने लोगों को वेटलैंड के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि वेटलैंड प्रबंधन से पानी शुद्ध रहता है। जलस्तर में सुधार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed