फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Connection of defaulters of five kilowatts will be cut in by Gorakhpur Electricity Corporation

गोरखपुर बिजली निगम: पांच किलोवाट के बकाएदारों का कटेगा कनेक्शन, बिल में गड़बड़ी है तो यहां करें शिकायत

Sat, 09 Oct 2021 10:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:08 AM IST
सार

फिलहाल, बक्शीपुर इलाके से अभियान को शुरू कर दिया गया है। धीरे-धीरे सभी वितरण खंडों में इसे शुरू किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Connection of defaulters of five kilowatts will be cut in by Gorakhpur Electricity Corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली निगम अब स्वीकृत किलोवाट के आधार पर बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटेगा। इसके लिए सबसे पहले पांच किलोवाट के उपभोक्ताओं का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल, बक्शीपुर इलाके से अभियान को शुरू कर दिया गया है। धीरे-धीरे सभी वितरण खंडों में इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि पांच किलोवाट या इससे ऊपर की क्षमता वाले कनेक्शन पर एक महीने से ज्यादा का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। अधिशासी अभियंता स्मार्ट मीटर के बकाएदारों की सूची देखकर अपने ही सिस्टम से उनकी बिजली काट सकते हैं। जबकि सामान्य मीटर पर प्रतिमाह कनेक्शन संख्या से बकाएदारी को जांचने के बाद उनकी बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी भी अवर अभियंताओं की होगी। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि यदि बिजली बिल में गड़बड़ी है तो उपभोक्ता इसकी शिकायत बिजली निगम के अवर अभियंता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed