फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress workers protest against prices of petrol and diesel in Gorakhpur

गोरखपुर में प्रदर्शन: बैलगाड़ी नहीं मिली तो घोड़ा गाड़ी से पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Mon, 12 Jul 2021 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 01:39 PM IST
सार

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन।

विज्ञापन
Congress workers protest against prices of petrol and diesel in Gorakhpur
गोरखपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान कई कांग्रेसी भी घायल हो गए। हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इनको पुलिस लाइंस ले जाया गया जहां से देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस के अलावा युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चेतना तिराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास इकट्ठे हुए। वे तांगा, दोपहिया वाहनों को ढकेलते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। नारे लगाते हुए जैसे ही वे आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस एवं कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने किया। इस दौरान सोनिया शुक्ला, रोहन पांडेय, नवीन सिन्हा, अमरजीत यादव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रेमलता चतुर्वेदी, जितेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप कुमार निषाद, अभिजीत पाठक, सबीहा सब्जपोश, आदिअंश गांधी, सरवन पांडेय, आदित्य शुक्ला, तौकीर आलम, प्रभात चतुर्वेदी, प्रवीण पासवान, अंशुमान पाठक, संजय सिंह, जयप्रकाश यादव, विजयानंद तिवारी, जावेदजमा अंसारी, राशिद कलीम अंसारी, प्रभात पांडेय, संजय चौबे, अनुराग पांडेय, बृजनरायण शर्मा, तेजनरायण श्रीवास्तव, मोनिका पांडेय, गब्बूलाल प्रजापति, इरफत, सुहेल अंसारी, मोहम्मद सलीम, निर्मला वर्मा, राजेश निषाद, अजीत राव, अंकित तिवारी, मुस्तफा अंसारी, चन्द्रेश कुमार सिंह, विक्रमादित्य, जयप्रकाश यादव, हरिश्चंद्र अग्रहरि, रघु ओझा, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed