{"_id":"6805457225295069800eaa0c","slug":"congress-the-dispute-continues-the-present-and-former-district-presidents-clashed-again-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-908443-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जिला कांग्रेस: रार बरकरार...आखिर क्यों बार-बार भिड़ रहे वर्तमान-पूर्व जिलाध्यक्ष जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जिला कांग्रेस: रार बरकरार...आखिर क्यों बार-बार भिड़ रहे वर्तमान-पूर्व जिलाध्यक्ष जानिए
Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
सार
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में सिकरीगंज बाजार में हुई बैठक में ब्लाॅक में संगठन की समीक्षा, संगठन सृजन और जिला पंचायत चुनावों की तैयारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आरएसएस-बीजेपी से निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। विचारधारा की इस कठिन लड़ाई के वक्त संगठन का मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
गोरखपुर कांग्रेस में वर्तमान और निवर्तमान जिलाध्यक्ष के बीच छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी आंच रविवार को उरुवा ब्लॉक तक पहुंच गई। दोनों ने अलग-अलग बैठक कर जमकर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में सिकरीगंज बाजार में बैठक हुई तो पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने माल्हनपार में शादाब अहमद की अध्यक्षता में अलग बैठक कर जिलाध्यक्ष पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले- पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में सिकरीगंज बाजार में हुई बैठक में ब्लाॅक में संगठन की समीक्षा, संगठन सृजन और जिला पंचायत चुनावों की तैयारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आरएसएस-बीजेपी से निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। विचारधारा की इस कठिन लड़ाई के वक्त संगठन का मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन
संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करना होगा। साथ ही पंचायत चुनावों में सफलता के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर पुराने, वरिष्ठ और सक्रिय लोगों को टीम बनाकर काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष सूर्य नारायण राव और संचालन वरिष्ठ नेता डॉ. अखलाक अहमद ने किया।
विज्ञापन
निवर्तमान जिलाध्यक्ष बोलीं-पुराने कार्यकर्ताओं का कर रहे अपमान
गोरखपुर। कांग्रेस से जुड़े लोगों की एक बैठक उरुवा ब्लॉक के माल्हनपार गांव में हुई। निवर्तमान जिला महासचिव शादाब अहमद के नेतृत्व में हुई बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद को पद से हटाना उनका अपमान है। पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा रहा है। इस मामले की शिकायत राहुल गांधी से की जाएगी। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भंग हैं सभी कमेटियां
इस वक्त प्रदेश, जिला व ब्लॉक कमेटी भंग है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला व ब्लॉक इकाई का गठन करने का निर्देश दिया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। रविवार को उरुवा ब्लॉक में भी बैठक की गई। जब ब्लॉक कमेटी ही भंग है, तो किसी अध्यक्ष को हटाने का सवाल ही नहीं है। जिन लोगों ने संगठन को कमजोर किया, वही लोग विरोध कर रहे हैं। उरुवा क्षेत्र में दूसरी बैठक की जानकारी नहीं है, अगर किसी ने किया है तो यह उसका निजी मामला हो सकता है:-राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस