फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress testing preparations of potential candidates on pretext of Priyanka Gandhi rally

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली: गोरखपुर में संभावित उम्मीदवारों की तैयारियों को परख रही कांग्रेस, लोगों को दी गई है खास जिम्मेदार

Wed, 27 Oct 2021 07:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 07:05 PM IST
सार

31 तारीख को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होनी है प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली, हर विधान सभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवारों को दी गई है भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी।

विज्ञापन
Congress testing preparations of potential candidates on pretext of Priyanka Gandhi rally
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर चंपा देवी पार्क में 31 अक्तूबर को होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का भाग्य भी तय करेगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल के नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र से आम लोगों को इस रैली में लेकर आना है। जिस नेता के साथ जितनी भीड़, उसकी दावेदारी भी उतनी मजबूत मानी जाएगी।

विज्ञापन


यूपी में वापसी के लिए इस बार कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपने को मजबूत बनाने में जुटी कांग्रेस वाराणसी के बाद अब गोरखपुर में भी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाना चाहती है। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सबसे अधिक उन नेताओं के जिम्मे है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खुद को सशक्त उम्मीदवार बता रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी नियमित समीक्षा भी हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी समेत कई पदाधिकारी दो दिनों से गोरखपुर में ही डेरा डाले हुए हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक कमेटी हर जिले से आने वाली अनुमानित संख्या, आने का साधन आदि का विवरण नोट कर रही है। जिस नेता को जो लक्ष्य दिया गया है, उसके अनुरूप अब तक क्या प्रयास किया गया इस पर भी बात हो रही है। कांग्रेस का केंद्रीय कार्यालय भी यहां की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंपर्क कर रहे प्रदेश अध्यक्ष
शहर के चंपा देवी पार्क में होने वाली इस रैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खुद विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। रेलवे समेत कई विभागों के कर्मचारी संगठनों, सामाजिक संगठनों, कृषक व मजदूर वर्ग के प्रतिनिधियों से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed