फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress State President Ajay Kumar Lallu interacted with people in Bhojpuri during Jai Bharat Maha Sampark Abhiyan

जय भारत महासंपर्क अभियान: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया लोगों से संवाद, बोले- 'ई प्रियंका गांधी हई, इंदिरा गांधी के नातिन'

Fri, 20 Aug 2021 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 01:53 PM IST
सार

कुछ यूं चल रहा है कांग्रेस पार्टी का जय भारत महा संपर्क अभियान। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लोगों से भोजपुरी में कर रहे हैं संवाद।

विज्ञापन
Congress State President Ajay Kumar Lallu interacted with people in Bhojpuri during Jai Bharat Maha Sampark Abhiyan
गोरखपुर में जय भारत महासंपर्क अभियान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

'ई प्रियंका गांधी हई, इंदिरा गांधी के नातिन। निषाद समाज के हक आउर हुक़ूक़ के खातिर लड़त बाड़ी। जब बंसवार में नाव तुड़ल गइल रहे त प्रियंका गांधी ही लड़ाई लड़ले रहली।' कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुछ इस तरह से गोरखपुर के खोराबार ब्लॉक के लालपुर टिकर गांव में जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत लोगों से संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजादी के 75 साल के मौके पर गांव में 75 घंटे के इस अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, किसान के लिए लड़ाई लड़ रही हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव की एक महिला ने बातों को काटते हुए कहा कि जब भी जिसका समय आता है तब वह इसी तरह की बात करता है और जब भी मतलब निकल जाता है तब कोई भी नेता पब्लिक को नहीं पहचानता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि पिछली बार आपने कब वोट दिया था। महिला द्वारा 30 साल पहले वोट देने की बात करने पर उन्होंने कहा कि जिस वक्त आपने वोट दिया था उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी लेकिन उसके बाद से बसपा, सपा और भाजपा की सरकार है। ऐसे में एक बार फिर आप प्रियंका गांधी को वोट दीजिए। प्रियंका गांधी निषाद समाज के हित के लिए लड़ाई लड़ रही हैं।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में प्रभात फेरी भी निकाली। श्रमदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed