फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress protest against Govt for leader alok prasad arrested in self immolation attempt case in front of vidhan sabha

लखनऊ में महिला के आत्मदाह की कोशिश मामला: हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

Wed, 14 Oct 2020 07:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 07:03 PM IST
सार

  • कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को कोसा
  • सत्तापक्ष के एक विधायक पर लगाया साजिश रचने का आरोप

विज्ञापन
congress protest against Govt for leader alok prasad arrested in self immolation attempt case in front of vidhan sabha
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज शहर के वीरबहादुर नगर की रहने वाली अंजलि तिवारी उर्फ आयसा की ओर से लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश के मामले में नया मोड़ आने से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। महिला को आत्मदाह की कोशिश के लिए उकसाने के शक के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन व शहर के वीरबहादुर नगर के रहने वाले आलोक प्रसाद को लखनऊ में हिरासत में लिए जाने के बाद जिले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


बुधवार को इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया। मौके पर पुलिस टीम के साथ सीओ, एसडीएम कोतवाल पहुंचे।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन को बिना शर्त रिहा किया जाए। कांग्रेसी नेताओं ने सत्ताधारी दल के एक विधायक पर आरोप मढ़ते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि सत्ताधारी दल के एक विधायक साजिश के तहत कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन को फंसा रहे हैं। विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। भाजपा कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दे से हटना चाहती है। अगर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेसी खामोश नहीं बैठेंगे।


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा से लेकर हर मोर्चे पर फेल है। भाजपा सरकार में न्याय के लिए लोग भटक रहे हैं। न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोगों की आवाज को सरकार बंद करना चाहती है। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष रेनू गुप्ता, विनोद यादव, राजू गुप्ता, आफताब, आद्या खरवार, दीप शाही, आफताब आलम, विनोद तिवारी, विनय तिवारी, कुंज बिहारी, निषाद आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed