{"_id":"6a0a256a1f468dc26e0e3fe6","slug":"congress-national-secretary-satya-narayan-patel-targeted-the-central-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1324024-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीजल और पेट्रोल की कमी से आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीजल और पेट्रोल की कमी से आमजन परेशान
Mon, 18 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 18 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल रविवार सुबह मऊ दौरे पर जाते समय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कमी से आमजन परेशान है।
राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनपद में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके बाद वह मऊ जनपद में आयोजित समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि महंगाई की मार से आम जनता, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
इससे पहले जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान रवि प्रताप निषाद, आलोक प्रसाद, नवीन सिन्हा, उत्कर्ष पांडेय, दिलीप निषाद, देवेंद्र निषाद धनुष, राजेंद्र यादव, सुहेल अंसारी, तस्लीम अंसारी और विशाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।