फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress National Secretary and former MLA Satya Narayan Patel surrounded the government

Gorakhpur News: भाजपा सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता के साथ कर रही अन्याय

Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Congress National Secretary and former MLA Satya Narayan Patel surrounded the government

विज्ञापन
- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्य नारायण पटेल ने सरकार को घेरा


गोरखपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सत्य नारायण पटेल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं और आम जनता की जेब पर लगातार प्रहार कर रही है। आरोप लगाया कि आज युवा, किसान व आम नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

वह शुक्रवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में विफल रही है। उन्होंने मंदिरों से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से उत्पन्न समस्याओं और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और उनकी आवाज सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed