फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress members stage a *satyagraha* to protest the purification of the venue where Kharge was present.

Gorakhpur News: खड़गे की मौजूदगी वाले सभा स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह

Wed, 19 Aug 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Congress members stage a *satyagraha* to protest the purification of the venue where Kharge was present.
गोरखपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद सभा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करने के कथित मामले के विरोध में मंगलवार को महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद और जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी से सभा स्थल को अपवित्र बताकर उसका शुद्धिकरण किया जाना शर्मनाक कृत्य है। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि इस तरह का कृत्य करोड़ों भारतीयों की गरिमा, समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि संविधान से संचालित लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की मानसिकता स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इसे दलित विरोधी मानसिकता बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, स्नेहलता गौतम, राकेश यादव, राकेश मौर्या, तस्लीम आलम अंसारी, अविनाश पांडेय, प्रणव उपाध्याय, कालंजय राम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed