फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress gorakhpur

\"हाई कोर्ट के जज से कराई जाए प्रदेश में घोटाले की जांच\

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
congress gorakhpur
\"हाई कोर्ट के जज से कराई जाए प्रदेश में घोटाले की जांच\" कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को भेजा अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में हुए विभिन्न घोटालों की जांच हाई कोर्ट के जज से कराने की मांग की है। जिलाधिकारी के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को भेजा। सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांग की। निर्मला पासवान ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69000 पद घोटाले की भेंट चढ़ गई है। पशुपालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार में कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचा रही है। इस मौके पर जितेंद्र पांडेय,मेनिका पांडेय,संजय चौबे,साहिल विक्रम तिवारी, डॉ राजेश यादव तौकीर आलम,परवेज अख्तर,राजीव पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय,शादाब अहमद,एम.आई.सिद्दकी, रामअवतार जावेद अंसारी,उषा श्रीवास्तव,नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। ये हैं मांगे 1) जिन विभागों में घोटाला हुआ है उन मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए जिससे जांच प्रभावित ना हो सके। 2) घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों के प्रतिनिधि की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। 3) पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए और जनता के सामने सच लाया। 4) 69000 शिक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी हुई है। इसकी जांच कर नियम का पालन हो ताकि संविधान प्रदत्त अधिकार पात्र अभ्यर्थियों को मिल सके। 5) प्रदेश में हुए अन्य घोटाले जैसे पीडीएफ जूता मोजा घोटाला डीएचएलएफ घोटाला आदि घोटालों की न्यायिक जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed