फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress district president taken into custody, kept under house arrest for 14 hours

Gorakhpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया, 14 घंटे रखा नजरबंद

Fri, 12 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress district president taken into custody, kept under house arrest for 14 hours
रिहा होने के बाद पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय
संवाद न्यूज एजेंससी संतकबीरनगर। पीएम मोदी के कार्यक्रम के विरोध करने कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी जा रहे कांग्रेस कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय को कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात ही उनके आवास से हिरासत में ले लिया और 14 घंटे तक पुलिस लाइंस के गेस्ट हाउस में नजरबंद रखा। हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइंस में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित था। जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया था। उसी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय को जाना था। वह अपने चकदही स्थित आवास पर मौजूद थे और जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी कोतवाल पंकज पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और उन्हें वहां से लाकर कोतवाली स्थित गेस्ट हाउस में बैठा दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष को किसी से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन

रात 10 बजे पुलिस लेकर आई और दिन में 12 बजे छोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हिरासत में लिए जाने की सूचना पर कार्यकर्ता पुलिस लाइंस पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता उन्हें छोड़े जाने की मांग करने लगे। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया कि जिलाध्यक्ष को छोड़ दिया गया है। जिसके बाद कार्यकर्ता लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहाकि संविधान में सभी को हक है कि वह कहीं भी जा सकता हैं। हम लोकतंत्र के मूल्यों के लिए आवाज उठाते रहेंगे और दबाव में नहीं आयेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दबाव की रणनीति है जिससे आवाज को दबाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर वे किसी भी परिस्थिति में अपने अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

इस दौरान अरूण कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, शांति देवी, दिलशाद अफसर, जमाल, जमुना प्रसाद, फैजान खान, दयाशंकर चौधरी, अजय सिंह, राजीव गोंड, चन्द्रमणि त्रिपाठी, बिट्टू सिंह, वीरेन्द्र मद्धेशिया, गिरजेश मिश्रा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed