फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress declared names of 27 councilors and city panchayat presidents in Gorakhpur

UP Nikay chunav 2023: गोरखपुर में कांग्रेस ने 27 पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम घोषित, देखिए सूची

Sat, 15 Apr 2023 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Apr 2023 12:26 PM IST
सार

शुक्रवार देर शाम पार्टी ने 27 वार्डाें के पार्षदों के अलावा जिले के सभी नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। शनिवार को मेयर के अलावा वार्डाें के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।
 

विज्ञापन
Congress declared names of 27 councilors and city panchayat presidents in Gorakhpur
congress demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के नाम घोषित करने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मार ली। शुक्रवार देर शाम पार्टी ने 27 वार्डाें के पार्षदों के अलावा जिले के सभी नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। शनिवार को मेयर के अलावा वार्डाें के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के संबंध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक गोरखपुर क्लब में हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एवं फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह चुनाव हम सब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिस तरह से आवेदन आए हैं, आवेदकों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि निश्चित रूप से इस चुनाव का परिणाम नया इतिहास रचेगा।
विज्ञापन


बैठक में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मधुसूदन त्रिपाठी, राजेश तिवारी, नवीन सिन्हा, प्रणव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि देर शाम तक चली बैठक के बाद नगर निगम के 26 वार्डाें के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। सभी प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल भी दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये हैं पार्षद प्रत्याशी

 
वार्ड वार्ड का नाम घोषित प्रत्याशी
1 महादेव झारखण्डी टुकड़ा नंबर 1 रामसकल निषाद
2 बाबा राघवदास नगर  सुमन मिश्रा
3 रानीडीहा रिंकू देवी
4 मदन मोहन मालवीय नगर कृष्ण प्रताप नारायण
9 नकहा नंबर 01             सोनी गौतम
11 बडगो महेंद्र सोनकर
12 अशोकनगर मधु बनर्जी
15 हनुमंत नगर फिरजोशिया खातून
18 गायत्री नगर                         मुन्नी देवी
19 गोपलापुर                         गीता देवी निषाद
33 नरसिंहपुर                         रेहाना परवीन
39 गायघाट       चंद्रेश सहानी
40 कृष्णानगर राजेंद्र मिश्र
41 माधोपुर प्रदीप निषाद
43 शाहपुर   माया द्विवेदी
48 धर्मशाला बाजार              राम प्रसाद गुप्ता
49 बेनीगंज रुद्रपुर             ऊषा देवी
50 कल्याणपुर                        बृजेश यादव
55 बंधुसिंह नगर             रामू कुमार
57 रायगंज                         ऊषा श्रीवास्तव
58 सूर्यकुण्ड धाम नगर             समीर अंसारी
59 आत्माराम नगर             असीर अहमद
64 विष्णुपुरम             अजय यादव
70 चंद्रशेखर आजाद चौक हामिद खान
73 शिवजी नगर             मोहम्मद असलम
77 गीता प्रेस         पाण्डेय नवीन
80 राप्ती नगर             किरण सिंह


नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इन्हें मिला टिकट
नगर पंचायत प्रत्याशी
गोला  राजमति देवी
ऊरुवा दयानंद दुसाध
घघसरा शकुंतला आर्या
सहजनवां पूजा गुप्ता
बड़हलगंज द्रौपदी देवी
मुण्डेरा बाजार विजय कुमार उर्फ विरेंद्र
बांसगांव यशोदा देवी
पिपराइच निर्मला गुप्ता
पीपीगंज सावित्री गुप्ता
कस्बा संग्रामपुर उनवल निजामुद्दीन
चौमुखा (कैम्पियरगंज) विद्या देवी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed